हेमा मालिनी से लेकर भूमि समेत इन स्टार्स ने दी बैसाखी, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि की बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 02:31 PM (IST)

आज यानि 13 अप्रैल को देशभर में बैसाखी और गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं आज से ही चैत्र नवरात्रि की भी शुरूआत हो गई है। वहीं लोग इस दिन का अपने-अपने अंदाज में जश्न मना रहे हैं। इसी बीच बी-टाउन सेलेब्स ने भी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की बधाई दी है। 

हेमा मालिनी 

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'सच है, महामारी ने फिर से अपना बदसूरत सिर उठाया है। यह नया साल (उगादी, गुड़ीपड़वा आज मनाया जाता है) तमिल पुथंडु कल, बंगाली पोइला बैशाख, केरल के विशु सभी इस महीने में मनाए जाते हैं। आप सभी को एक सुरक्षित और स्वस्थ नव वर्ष की शुभकामनाएं। खुद का अच्छे से ख्याल रखें।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

 

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा ने ट्विटर पर भारत का नक्शा शेयर कर ये बताया है कि पूरे देश के लिए आज का दिन कितना खास है। 

 

 

सोनाली बेंद्रे

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर मराठी अंदाज में गुड़ी पड़वा की बधाई दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

 

भूमि पेडनेकर 

भूमि ने मराठी अवतार में अपनी अक तस्वीर शेयर कर गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

 

एकता कपूर

एकता ने ट्वीट कर लिखा, 'इन खूबसूरत त्योहारों का उत्सव अच्छी आशा, सकारात्मक होने, शांति को गले लगाने और एक दूसरे के जीवन में सद्भाव फैलाने की याद दिलाता है।' 

 

 

इनके अलावा फरहान अख्तर, राणा दग्गुबाती, शेफाली जरीवाला और शहनाज गिल ने भी बैसाखी, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि की फैंस को बधाई दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static