सभी बाॅलीवुड हसीनाओं की फिटनेस का एक ही फंडा, आप भी करें ट्राई

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 06:09 PM (IST)

फिट रहने के लिए लोग कई तरह की डाइट फाॅलो करते हैं। इन्हीं में से एक है वीगन डाइट जिसे बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां फॉलो करती हैं। इस डाइट में शुद्ध रूप से शाकाहारी भोजन को शामिल किया जाता है। किसी भी तरह के मांस, अंडे का सेवन इस डाइट में नहीं किया जाता और ना ही दूध और दूध से बने पदार्थ इस में शामिल किए जाते हैं। इस डाइट का ज्यादातर हिस्सा शुद्ध शाकाहारी प्लांट्स बेस्ड होता है। तो चलिए बताते हैं बाॅलीवुड की उन दीवा के बारे में जो वीगन डाइट फाॅलो करती हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

PunjabKesari

जैकलीन सेहतमंद रहने के लिए शाकाहारी खाना पसंद करती हैं। वहीं, वो ऑर्गेनिक फूड भी काफी पसंद करती हैं। 

कंगना रनोट 

कंगना पहले नॉन-वेजिटेरियन थीं लेकिन अब वो वीगन बन चुकी हैं। एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि उनके लिए नॉन-वेज छोड़ना बहुत मुश्किल था। उनका मानना है कि ऐसी डाइट में स्ट्रेस को कम करने का गुण होता है, जिसका उन्हें फायदा हुआ है।

सोनम कपूर 

बॉलीवुड की फैशनिस्‍तां सोनम कपूर अपनी डाइट को लेकर काफी कॉन्शियस है। सोनम वीगन डाइट को फॉलो करती हैं। वह अपनी डाइट में न्‍यूट्रीशियन का काफी ध्यान रखती हैं।  

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा पहले नॉन वेजिटेरियन थीं लेकिन वह अब वेजिटेरियन बन गई हैं। अनुष्का का कहना है कि वेजिटेरियन बनने का फैसला उनका खुद का था। जानवरों के प्रति उनके लगाव के कारण उन्होंने नॉन-वेज खाना छोड़ा।

ऋचा चड्डा

PunjabKesari

ऋचा साल 2014 से वीगन डाइट फॉलो कर रही हैं। इसका एक कारण यह भी है कि वह मीट के लिए जानवरों की मौत के साथ सहज नहीं है। उन्होंने साल 2015 में एक आर्टिकल में लिखा था कि वे जानवरों के खिलाफ इस हिंसा के सख्त खिलाफ हैं।

श्रद्धा कपूर 

श्रद्धा खुद को स्मार्ट इटर बताती है। उनका कहना है कि वीगन डाइट से उन्हें पर्याप्त एनर्जी मिलती रहती है। 

मलाइका अरोड़ा 

मलाइका अपनी फिटनेस के लिये भी जानी जाती हैं। अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिये मलाइका योगा से लेकर जिम में वर्कआउट तो करती ही हैं इसके साथ ही वह वीगन डाइट भी फॉलो करती हैं।  

सोनाक्षी सिन्हा

PunjabKesari

सोनाक्षी अपने वेट लॉस के पीछे की वजह शाकाहारी डाइट को मानती है। 

अगर आप भी इन हसीनाओं जैसी फिटनेस और खूबसूरती पाना चाहते हैं तो वीगन डाइट जरूर फाॅलो करें। ये न्यूट्रिएंट्स से भरपूर, वजन कम करने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी काफी मददगार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static