अपने पीछे करोड़ों की प्रॉपर्टी छोड़ गए राजीव कपूर, कौन होगा उनकी संपत्ति का वारिस?

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2021 - 05:33 PM (IST)

पिछले हफ्ते दिल का दौरा पड़ने की वजह से राजीव कपूर का निधन हो गया। राजीव कपूर ने भले ही कम फिल्मों में काम किया लेकिन वह अपने पीछे करोड़ों की प्रॉपटी छोड़ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह 48 करोड़ की प्रॉपटी के मालिक थे। 

2 साल चली थी राजीव कपूर की शादी

जैसे की सब जानते ही हैं कि राजीव कपूर की शादी 2 साल ही चली। उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी और जल्द ही उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद राजीव की पत्नी विदेश में सेंटल हो गई। राजीव कपूर की अपनी कोई औलाद नहीं थी। राजीव कपूर आखिरी वक्त में अपने भाई रणधीर कपूर के पास रह रहे थे। वही खबरों की माने तो उनकी सम्पति का बड़ा हिस्सा उनकी पैतृक संपत्ति ही है,जिसका वारिस अब ‘कपूर परिवार’ ही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

फैमिली बिजनेस ही था कमाई का जरिया

राजीव कपूर लंबे वक्त से फिल्मों में सक्रिय नही थे और उनकी कमाई का जरिए कपूर परिवार का फैमिली बिजनेस ही था। राजीव कपूर लाइमलाइट से दूर ही रहते थे लेकिन अब फिल्मों में दोबारा वापसी करने वाले थे। राजीव निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ से बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी में थे। उन्होंने शूटिंग भी पूरी कर ली थी और अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए इंटरव्यू भी देने वाले थे लेकिन उन्हें खुद भी नहीं पता था कि वो अपनी ही फिल्म नहीं देख पाएगे। बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त, और वरुण बुद्धदेव लीड रोल में हैं।

उलझी रही राजीव कपूर की पर्सनल लाइफ

अपने फिल्मी करियर में राजीव ने सिर्फ 13 फिल्मों में ही काम किया था जो ज्यादातर फ्लॉप रही थीं। उनकी एक ही फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ हिट हुई थी। राजीव कपूर अकेले रह गए थे उनका फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा और पर्सनल लाइफ भी उलझी रही।

बता दें कि राजीव कपूर 58 साल के थे। परिवारवालों के मुताबिक, राजीव कपूर सुबह उठे ही नहीं और जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर की मौत की खबर सुनकर उनके परिवारवालों व फैंस को गहरा सदमा लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static