पीरियड बंद होने के बाद भी हो रही है ब्लीडिंग? इसे Ignore न करें, हो सकता है सर्वाइकल कैंसर
punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 10:40 AM (IST)

नारी डेस्क: अगर पीरियड बंद होने के बाद भी आपको ब्लीडिंग हो रही है, तो इसे हरगिज़ सामान्य न मानें। यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है – खासकर सर्वाइकल कैंसर का। इसलिए ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से जांच कराना बेहद जरूरी है।
क्या है मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग का मतलब?
महिलाओं को एक उम्र के बाद मेनोपॉज यानी मासिक धर्म (पीरियड्स) बंद हो जाते हैं। यह एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन अगर मेनोपॉज के कई साल बाद भी दोबारा ब्लीडिंग या सफेद पानी आना शुरू हो जाए, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है। गायनेकोलॉजिस्ट बताती हैं कि ऐसा होना कई बार सर्वाइकल कैंसर का लक्षण हो सकता है।
एक असली मामला जो चेतावनी बन सकता है
हाल ही में अपने में एक महिला मरीज का ज़िक्र किया। उस महिला को मेनोपॉज हुए 5 साल से ज्यादा हो चुके थे, फिर भी उन्हें लगातार सफेद पानी आ रहा था ब्लीडिंग भी हो रही थी उन्होंने पहले कई जगह इलाज करवाया, और 60 हजार रुपए से ज्यादा खर्च भी किया, लेकिन किसी भी डॉक्टर ने ठीक से आंतरिक जांच नहीं की। तब पता चला कि महिला को सर्वाइकल कैंसर हो गया है। यही वजह थी कि उन्हें बार-बार ब्लीडिंग और सफेद पानी की समस्या हो रही थी।
ऐसे लक्षणों को न करें नज़रअंदाज़
अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज न करें
मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होना
ज्यादा मात्रा में सफेद पानी आना
सफेद पानी में बदबू होना
ब्लीडिंग के साथ कमज़ोरी या दर्द
ये सभी लक्षण सर्वाइकल कैंसर या दूसरी गंभीर स्त्री रोगों के संकेत हो सकते हैं।
ये भी पढे़ें: पूजा थी घर में, पीरियड रोकने की ली गोली… फिर आधी रात में चली गई 18 साल बेटी की जान
ऐसी स्थिति में क्या करें?
किसी हायर सेंटर या स्पेशलिस्ट डॉक्टर से संपर्क करें। पैप स्मीयर टेस्ट या सर्वाइकल बायोप्सी जैसी जांच कराएं। इलाज में देरी न करें, क्योंकि शुरुआती स्टेज में कैंसर का इलाज संभव होता है।
महत्वपूर्ण सलाह
मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होना नॉर्मल नहीं है। कोई भी बदलाव शरीर के अंदरूनी रोग का संकेत हो सकता है। समय रहते सही जांच और इलाज से जान बचाई जा सकती है।
अगर आप या आपके किसी जानने वाले को मेनोपॉज के बाद भी ब्लीडिंग या सफेद पानी की समस्या हो रही है, तो इसे हल्के में न लें। यह किसी गंभीर बीमारी, खासकर सर्वाइकल कैंसर का संकेत हो सकता है। समय रहते डॉक्टर से मिलें और पूरी जांच कराएं।