बेटी के जन्म के 6 महीने बाद जिम में पसीना बहाती दिखी Bipasha, बोली - 'मां कभी हारती...'

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 03:58 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वह अपने मदरहुड जर्नी को काफी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2016 में पांरपरिक बंगाली रीति-रिवाज के साथ एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। दोनों ने पिछले साल नवंबर में अपनी पहले बच्चे यानी की बेबी गर्ल का स्वागत किया है। बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस अपने मां होने का फर्ज निभा रही हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में बिपाशा ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह वर्कआउट करती दिख रही हैं। 

बेटी होने के 6 महीने बाद शुरु किया वर्कआउट 

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पसीना बहाती दिख रही हैं। बीते दिन बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जिम में पसीना बहाती दिख रही हैं। ब्रेंच प्रेस, लेग स्ट्रेचिंग से लेकर वेट उठाने तक कई सारी एक्सरसाइज करती हुई बिपाशा नजर आ रही हैं। इससे यह साफ पता चल रहा है कि बेटी के जन्म के बाद वह दोबारा से फिट और खुद को परफेक्ट शेप में लाने के लिए यह सब कर रही हैं। बिपाशा इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग टाइट्स में दिख रही हैं। साथ में मैचिंग जिम शूज पहने और गले में गोल्डन चेन पहने दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

साथ में लिखा पॉजिटिव नोट 

पोस्ट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर बिपाशा ने एक पॉजिटिव नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा कि - 'मां कभी हारती नहीं, एक स्क्रैच के बाद मेरा और स्ट्रॉन्गर वर्जन।' 

PunjabKesari

वहीं अगर बात बिपाशा के वर्कफ्रंट की करें तो वह आखिरी बार 2015 में फिल्म 'अलोन' में दिखी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर करण सिंह ग्रोवर दिखे थे। हालांकि यह फिल्म पर्दे कुछ खास नहीं चल पाई अब इसके बाद बिपाशा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। '

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static