अस्पताल के बिस्तर पर विक्की जैन, ये क्या हुआ? फैंस कर रहे दुआ
punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 03:15 PM (IST)

नारी डेस्क: Vicky Jain Hospitalized: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी चिंताजनक है। सोशल मीडिया पर विक्की जैन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर फैंस और उनके करीबियों को काफी चिंता हो रही है। विक्की को अस्पताल में एडमिट किया गया है और उनकी हालत थोड़ी नाजुक लग रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके एक हाथ में ड्रिप लगी हुई है, जबकि दूसरा हाथ पट्टी से बंधा हुआ है।
किसने शेयर किया वीडियो?
यह वीडियो एक्टर समर्थ जुरेल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। समर्थ 'बिग बॉस' और 'लाफ्टर शेफ्स' जैसे शोज में विक्की और अंकिता के साथ नजर आ चुके हैं। वीडियो में विक्की के पास उनकी पत्नी अंकिता खड़ी दिखाई दे रही हैं और आसपास कई लोग मौजूद हैं।
समर्थ ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा
"बड़े भाई जल्दी रिकवर हो, मेरे टोनी स्टार्क!" वीडियो में समर्थ मजाक में अंकिता के कंधे पर सिर रखकर रोने की एक्टिंग भी कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर विक्की के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
सेलेब्स भी मिलने पहुंचे
एक्ट्रेस अशिता धवन भी विक्की से मिलने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने विक्की के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा "ठीक हो जाओ विक्कु। तुम्हें इस हालत में देखकर दिल टूट गया, लेकिन तुम्हारी मुस्कान ये बताती है कि तुम एक फाइटर हो। मेरे मजबूत भाई, जल्दी से वापसी करो। लव यू!"
क्या हुआ है विक्की को?
फिलहाल विक्की जैन को क्या हुआ है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनके हाथ पर चोट कैसे लगी या वह अस्पताल में क्यों भर्ती हैं, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, फैंस और शुभचिंतक विक्की जैन की सलामती की दुआ करने लगे। सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ठीक होकर घर वापस लौट आएं।