Bigg Boss 20: पहले ही हफ्ते इन 4 कंटेस्टेंट्स पर मंडराया Elimination का खतरा, कौन होगा घर से बाहर
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 12:37 PM (IST)
नारी डेस्क : 'बिग बॉस 20' की शुरुआत के साथ ही घर में ड्रामा और विवाद देखने को मिल रहा है। 6 सितंबर से शुरू हुए शो में पहले ही कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस हुई। वहीं, आम्रपाली दुबे, अर्शिफा खान और माही विज के बीच हुई नोकझोंक ने भी खूब ध्यान खींचा। इसके अलावा शो के पहले नॉमिनेशन में चार कंटेस्टेंट्स पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।
पहले कैप्टेंसी टास्क में हुआ जमकर बवाल
शो में बिग बॉस ने घरवालों को पहला कैप्टेंसी टास्क दिया। इस टास्क में काजी तौकीर संचालक की भूमिका में नजर आए। टास्क के दौरान गुल्लू, आसिफ और यंग सीजन की पहली कैप्टेंसी के तीन दावेदार बनने में कामयाब रहे। तीनों के दावेदार बनने के बाद घर का माहौल काफी उत्साहपूर्ण नजर आया, लेकिन इसके बाद एक ऐसा ट्विस्ट आया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

आम्रपाली और अर्शिफा के बीच हुई तीखी बहस
कैप्टेंसी टास्क के अलावा शो में आम्रपाली दुबे और अर्शिफा खान के बीच भी जमकर बहस देखने को मिली। विवाद की शुरुआत तब हुई जब आम्रपाली ने अर्शिफा को 'बच्ची' कह दिया। इस पर अर्शिफा ने आपत्ति जताई और कहा कि वह बच्ची नहीं हैं, बल्कि एडल्ट हैं। दोनों के बीच बातचीत धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गई। माही विज ने भी बीच में पड़कर अर्शिफा को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने बच्चा कह भी दिया तो इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद अर्शिफा ने घरवालों को 'हिप्पोक्रेट' कह दिया, जिस पर माही ने उनसे सवाल किया।
यें भी पढ़ें : Bigg Boss 20 के लिए सलमान खान की फीस में बड़ी गिरावट, जानें क्यों 350 करोड़ से घटकर हुई 120 करोड़
इसके बाद तीनों के बीच काफी देर तक बहस होती नजर आई।
'2X दरवाजा' ने बदला खेल, टास्क के बाद बिग बॉस ने गुल्लू, आसिफ और यंग को एक खास वरदान दिया। इसके तहत पहली बार '2X दरवाजा' खोला गया। बिग बॉस ने बताया कि इस कमरे में जिंदगी छीनी भी जा सकती है और वरदान भी हासिल किए जा सकते हैं। इसके बाद आसिफ ने अर्शिफा की लाइफ छीनी, जबकि गुल्लू ने उदिती सिंह और यंग ने कनिका मान की लाइफ छीन ली।

पहले नॉमिनेशन में ये 4 कंटेस्टेंट्स
इसके बाद घर में पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान लव गिल, अर्शिफा खान, कनिका मान और उदिती सिंह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। अब इन चारों में से किस कंटेस्टेंट का सफर सबसे पहले खत्म होगा, यह आने वाले एपिसोड में साफ होगा।
यें भी पढ़ें : Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट का चौंकाने वाला खुलासा! कहा-सांपों और जंगली कुत्तों के बीच गुजारे 40 दिन
काजी तौकीर ने गाने से किया एंटरटेन
शो में काजी तौकीर सिर्फ टास्क की जिम्मेदारी संभालते ही नहीं, बल्कि अपनी गायकी से भी घरवालों का मनोरंजन करते नजर आए। उन्होंने गाने गाकर घर का माहौल खुशनुमा बनाने की कोशिश की। आने वाले एपिसोड में भी घर का माहौल शांत होता नजर नहीं आ रहा है। प्रोमो के मुताबिक, मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच बर्तन धोने और चाय बनाने को लेकर विवाद देखने को मिलेगा। यानी 'बिग बॉस 20' के घर में पहले हफ्ते से ही टास्क, नॉमिनेशन और आपसी विवादों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

