प्रियंका पंडित ने छोड़ी एक्टिंग, बनीं साध्वी  कृष्ण भक्ति में लीन हो रहीं पूर्व भोजपुरी एक्ट्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 05:22 PM (IST)

 नारी डेस्क: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने अब अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने साध्वी का जीवन अपना लिया है और अब पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में लीन हैं। सोशल मीडिया पर उनकी भक्ति से भरी वीडियोज और फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें वह वृंदावन में आध्यात्मिक जीवन बिताते हुए नजर आ रही हैं।

MMS विवाद ने तोड़ी हिम्मत

प्रियंका का करियर उस वक्त मुश्किल में आ गया, जब एक फेक MMS वीडियो वायरल हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वीडियो उनके कथित बॉयफ्रेंड के साथ था। हालांकि प्रियंका ने इस वीडियो को शुरू से ही फर्जी बताया, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। नतीजा ये हुआ कि उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया और धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

फिल्मी करियर में बनाई थी पहचान

प्रियंका पंडित ने भोजपुरी इंडस्ट्री में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की है। उनका करियर तेजी से उभर रहा था, लेकिन MMS कांड के बाद उन्हें गुमनामी की राह पकड़नी पड़ी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka pandit 😇 (@priyanka_pandit_)

आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत

इंडस्ट्री से दूर जाने के बाद प्रियंका ने प्रेमानंद महाराज को अपना आध्यात्मिक गुरु मान लिया और वृंदावन जाकर भक्ति में डूब गईं। अब वह वहीं बस गई हैं और अपने इंस्टाग्राम पर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

गुपचुप की शादी, नहीं दिखाई पति की तस्वीर

भक्ति के रास्ते पर चलने के साथ-साथ प्रियंका ने गुपचुप शादी भी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर सबको चौंका दिया, लेकिन अब तक उन्होंने अपने पति की तस्वीर सामने नहीं लाई है।

वृंदावन बनी नई कर्मभूमि

जौनपुर में जन्मी और अहमदाबाद में पली-बढ़ी प्रियंका पंडित ने मुंबई में एक्टिंग करियर शुरू किया था। अब वह वृंदावन में एक साध्वी की तरह जीवन जी रही हैं और फिल्मों से सदा के लिए संन्यास ले चुकी हैं।

अब वह स्क्रीन पर नहीं, बल्कि अध्यात्म के रास्ते पर लोगों के दिलों में जगह बना रही हैं।
  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static