''जो हर्ष कहेंगे मैं वो ही बोलूंगी''... पति पर लगा इल्जाम तो भड़की Bharti Singh

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 10:49 AM (IST)

कुछ और रहे ना रहेकॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्हें टीवी की लाफ्टर क्वीन कहा जाता है। भारती की कॉमेडी तो फेमस है ही साथ ही उनकी और हर्ष लिम्बाचिया की जुगलबंदी भी फैंस को काफी पसंद आती है। भारती जहां फेमस कॉमेडियन है तो वही उनकी पति हर्ष लेखक है और वही उनके लिए लाइन लिखते हैं। भारती और हर्ष अक्सर विवादों में घिरे रहते है। कई लोग हर्ष लिम्बाचिया पर निशाना साधते हैं कि वो भारती सिंह की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाते हैं। अब इस पर खुद भारती ने सभी का मुंह बंद किया।

'जो हर्ष कहेंगे मैं वो ही बोलूंगी'

हाल में ही एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए भारती ने कहा कि हमारे लिए यह बातें कोई मायने नहीं रखती। मैं अपने रिश्ते को लेकर बिल्कुल सिक्योर महसूस करती हैं। भारती ने कहा कि, 'भले ही दुनिया को हमारी जुगलबंदी ना समझ आती हो लेकिन हम जिनके साथ काम करते हैं उन्हें पता है कि भारती लाइन तभी बोलेगी जब हर्ष उसे लिख कर देगा।

PunjabKesari

पति पर लगा इल्जाम तो भड़की Bharti Singh

भारती ने कहा कि, 'हम दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं और जब हम साथ काम करते हैं तो धमाल मचा देते हैं। मुझे हर्ष की लिखी स्क्रिप्ट पर काम करना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि वो मुझे अच्छे से समझता है। हमें फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं जब तक हम मजबूत हैं और एक साथ खड़े हैं'।

PunjabKesari

बता दें कि भारती से शादी करने से पहले हर्ष पर्दे के पीछे रहते थे लेकिन अब वो उनके साथ शोज में नजर आते है। दोनों एक साथ कई रियलिटी शो जज कर चुके है। साल 2017 में इस कपल ने शादी की थी। दोनों साल 2014 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। भारती ने अपने से 7 साल छोटे हर्ष को अपना लाइफ पार्टनर चुना लेकिन भारती उम्र को नहीं मानती. भारती का कहना है कि, ‘हर्ष उनसे ज्यादा समझदार और सुलझे हुए हैं और इसलिए हम साथ हैं।

प्रेगनेंसी को लेकर बोली भारती

फिलहाल भारती अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है। भारती और हर्ष से अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि वो माता पिता कब बन रहे हैं। इस पर भारती ने कहा था कि, 'बन जाएंगे यार, जब बनना होगा, आपको इतनी जल्दी क्यों हैं? भारती हाल ही में अपने वेट लॉस ट्रांसफर्मेशन को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने करीब 15 किलो वजन घटा लिया है और अब वो पहले से और फिट नजर आ रही हैं। भारती हर महीने में लाखों कमाती है। वह कई रियलिटी शोज में दिखाई दे चुकी है। इसी के साथ उनकी पति की कमाई भी अच्छी खासी है।

PunjabKesari

भारती सिंह सोशल मीडिया से भी अच्छी कमाई कर लेती है। इसी के साथ आपको बता दें कि वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static