Bharti Singh ने अपने लाडले की एक छोटी सी चीज पर खर्च कर दिए इतने सारे पैसे

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 05:03 PM (IST)

सबकी चहेती भारती सिंह हाल में ही एक बेटे की मां बनी है। कल भारती और हर्ष अपने बेटे को लेकर अस्पताल से घर पहुंचे। अस्पताल के बाहर भारती और हर्ष बेटे के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान हर्ष बेबी को कंबल में लपेटकर गोद में लिए हुए थे। भारती और हर्ष के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वही इस दौरान सभी की निगाहें भारती और हर्ष के बेबी के कंबल पर अटक गई। अब, इस कंबल की कीमत चर्चा में बनी हुई है।

बेटे के कंबल पर भारती ने खर्च किए हजारों रुपए

दरअसल, हर्ष ने अपने न्यूली बॉर्न बेबी को जिस कंबल में लपेटा हुआ था उसे बेबी नेस्ट भी कहा जाता है। जिस बेबी नेस्ट में भारती के लाडले को लपेटा हुआ था वो जाने-माने ब्रांड वर्साचे का है। जिसकी कीमत वेबसाइट पर 1,765 AED है जोकि भारतीय रुपए में 36,100 रुपए है। वही जब भारती बेटे को लेकर अस्पताल से घर के लिए रवाना हो रही थी तो पैपराजी ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन कॉमेडियन ने इशारा करते हुए कहा कि 'बेबी अभी भूखा है बाद में आपसे बाद करूंगी. साथ ही हाथ जोड़े.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बेटा नहीं बेटी चाहती थी भारती

फिलहाल भारती अपने लाडले बेटे के साथ टाइम स्पेंड कर रही है। भारती ने डिलीवरी से एक दिन पहले तक भी काम किया। जिसकी लोगों ने खूब तारीफ भी की थी। वही, प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक प्यारी सी बेटी को जन्म देना चाहती है। रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा- आपको बेटा चाहिए या फिर बेटी, इस पर भारती सिंह ने कहा- 'लड़की चाहिए मुझे, मेरी जैसी मेहनती। आप जैसा नहीं, जो एक लड़की को रोककर इंटरव्यू ले रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Haarsh Limbachiyaa (@haarshlimbachiyaa30)

बेटे के जन्म से कुछ दिन पहले खबरें सामने आई थी कि भारती सिंह में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इसके बाद लाइव चाट के दौरान भारती सिंह ने लोगों के सामने खुद आकर सच्चाई बताई थी। उन्होंने कहा था कि- यह महज अफवाहें हैं और इनमें कोई हकीकत नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static