Bhagyashree ने अपने चाहने वालों का दिल तोड़ दिया... कहा- ये फैसला मेरा है!

punjabkesari.in Wednesday, Nov 24, 2021 - 11:48 AM (IST)

इन दिनों 'मैंने प्यार किया' की भाग्यश्री खूब लाइमलाइट में हैं। वह आज भी वैसी ही खूबसूरत दिखती हैं जैसे मैंने प्यार किया में दिखती थी। हाल ही में वह अपने बेटे अभिमन्यु दसानी और पति हिमालय दसानी के साथ अनुष्का रंजन और अद्धिति सील की शादी में स्पॉट हुई। अभिमन्यु फिल्म 'मीनाक्षी  सुंदरेश्वर' में लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। इसी के चलते भाग्यश्री इन दिनों लाइमलाइट में है।

 

बॉलीवुड में बहुत सी हिरोइनें ऐसी हैं जो पहली ही फिल्म करके फैंस का दिल जीत चुकी थी। बावजूद इसके उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया और घर-गृहस्थी संभालने लगीं। उन्हीं में ही शामिल है भाग्यश्री। उनकी पहली ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' सुपर हिट रही और लोगों को उनका मासूम चेहरा बहुत पसंद आया था लेकिन भाग्यश्री ने पहली ही फिल्म के बाद इंडस्ट्री को बाय-बाय कह दिया जिसने सुना वह एक बार तो हैरान रह गया हर कोई जानने को बेताब था कि वह इस तरह अपना पीक पर पहुंचा करियर क्यों छोड़ रही हैं? तो एक मीडिया इंटरैक्शन में भाग्यश्री ने इसका कारण अपने पति को बताया था, जिन्हें लेकर उनके मन में एक डर था और इसी डर के चलते उन्होंने ऐसा करने का फैसला लिया था।

PunjabKesari

दरअसल, भाग्यश्री हिमालय से काफी प्यार करती हैं और वहीं उनके पहले प्यार हैं। एक समय ऐसा आया था जब दोनों करीब एक से डेढ़ साल तक एक-दूसरे से दूर हो गए थे। उस दौरान उन्हें अहसास हुआ था कि वह उनके बिना नहीं रह सकतीं। भाग्यश्री ने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए बताया था कि उस फेज के बारे में वह आज भी सोचती हैं, तो डर जाती हैं।

 

बस उसके बाद ही उन्होंने शादी कर घर बसाने का फैसला लिया और साल 1990 में उन्होंने एक्टर और प्रोड्यूसर हिमालय दसानी से शादी कर ली। एक्ट्रेस का कहना था कि यह पूरी तरह से उनका फैसला था। वह करियर से ज्यादा परिवार को प्यार से सहेजकर रखना चाहती थीं और फैमिली बनाना चाहती थीं। आज भी वह साफ कहती हैं कि उन्हें इस निर्णय पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं है बल्कि जब वह अपने बच्चों को देखती हैं, तो उन्हें अपने फैसले पर गर्व और खुशी महसूस होती है।

 

हालांकि शादी के बाद भाग्यश्री ने कुछ फिल्में कीं थी सिर्फ अपने पति के साथ लेकिन उनकी फिल्में हिट नहीं हुई। खबरें तो ऐसी भी आई थी कि भाग्यश्री फिल्म में काम करने को तो तैयार थी लेकिन शर्त यहीं थी कि हीरो उनके पति होंगे।

PunjabKesari

बता दें कि दोनों स्कूल फ्रैंड थे। भाग्यश्री ने बताया कि वह क्लास की मॉनिटर थी और हिमालय पूरी क्लास में सबसे शैतान बच्चे। अक्सर दोनों की लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। स्कूल के आखिरी दिन तक दोनों ने डेट नहीं किया था लेकिन एक दिन हिमालय ने कहा कि वो उनसे बात करना चाहता है लेकिन बात बताने में उन्हें करीब 1 हफ्ता लग गया। फाइनली भाग्यश्री ने ही उनसे कहा, 'जो कुछ कहना है कह दो और मैं वादा करती हूं कि जवाब पॉजिटिव होगा।' इसके बाद हिमालय ने कहा कि वो भाग्यश्री पसंद करता है।

 

दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला ले लिया लेकिन भाग्यश्री की फैमिली इसके खिलाफ थी। प्यार में पागल भाग्यश्री ने घर से भागकर एक मंदिर में हिमालय से शादी की हालांकि बाद में हिमालय के पेरेंट्स मान गए। हिमालय-भाग्यश्री के दो बच्चे हैं अभिमन्यु दसानी और अवंतिका दसानी। अभिमन्यु तो बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं लेकिन अभी अंवतिका इंडस्ट्री से दूर हैं। अवंतिका अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत हैं और पढ़ाई में भी काफी होशियार हैं। उन्होंने लंदन से बिजनेस और मार्केटिंग की डिग्री ली है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं। अवंतिका सोशल वर्क करना पसंद करती हैं और मां के बेहद करीब भी हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं कि वह भी बॉलीवुड में कदम रखेंगी। फिलहाल इन दिनों उनके बेटे अपनी आने मूवी मीनाक्षी सुंदरेश्वर के लिए लाइमलाइट में हैं।

PunjabKesari

वहीं भाग्यश्री की बात करें तो बहुत से फैंस को लगता है कि उन्हें अपना करियर नहीं छोड़ना चाहिए था जबकि कुछ ने परिवार संभालने के उनके फैसले की तारीफ की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static