बहुत डिफ्रेंट हैं सई जोशी का फैशन, Ayesha Singh की ड्रेसेज पर आ जाएगा दिल

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 12:27 PM (IST)

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की सई उर्फ आयशा सिंह की एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के चलते उन्होंने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली है। आयशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और वहां पर फैंस के साथ अपने से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। एक्टिंग के अलावा फैंस को आयशा के आउटफिट्स भी खूब पसंद आते हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रैडिशनल हर तरह के आउटफिट्स में वह काफी गॉर्जियस दिखती हैं। लड़कियां भी एक्ट्रेस की ड्रेसेज कॉपी करने के लिए तैयार रहती हैं। तो चलिए आज आपको उनके कुछ ऐसे आउटफिट्स दिखाते हैं जिनसे आप भी आइडियाज ले सकती हैं।  

मेटालिक ग्रे और पिच कलर के इस लहंगे में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने लाइट ग्रीन कलर का नेकलेस और हैवी ईयररिंग्स वियर किए हैं। मैचिंग बैंगल्स के साथ आयशा काफी सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस का ऐसा लुक आप किसी खास वेडिंग में ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari

रेड और येलो डबल शेड ब्लाउज के साथ आयशा ने मैचिंग प्लाजो वियर किया है। प्लाजो के साथजो आयशा ने चौली वियर की है वह काफी स्टाइलिश है। अगर आप किसी पार्टी में लाइट वेट आउटफिट ट्राई करने की सोच रही हैं तो एक्ट्रेस के जैसे ड्रेस पहन सकती हैं। कानों में ईयररिंग्स,  ओपन हेयर्स के साथ अपना लुक कंप्लीट कर सकता है। 

PunjabKesari

व्हाइट कलर की यह साड़ी भी एक्ट्रेस की काफी प्यारी है। बालों में हल्के कर्ल, डॉर्क मेकअप के साथ आयशा ने अपना लुक कंप्लीट किया है। अगर आप भी साड़ी पहनना चाहती हैं तो आयशा की यह ड्रेस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।

PunjabKesari

सिंपल येलो कलर की कुर्ती के साथ आयशा ने मैचिंग गरारा वियर किया है। ऐसे में यदि आप कुछ सिंपल सूट वियर करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस की इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। ओपन हेयर्स, ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स और बालों को खुला छोड़ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

PunjabKesari

प्रिंसेस लुक के लिए आप आयशा का यह ऑफ शॉल्डर व्हाइट गाउन कैरी कर सकती हैं। ओपन हेयर्स, लाइट मेकअप  के साथ सिंपल सॉबर लुक में भी कहर ढा सकती हैं। 

PunjabKesari

अगर आप शॉर्ट ड्रेस कैरी करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के व्हाइट ऑफ शॉल्डर टॉप के साथ थ्री-डी स्कर्ट वियर कर सकती हैं। बालों में हाफ बन और कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स आपको एक डिफ्रेंट लुक देंगे। इस तरह का कैजुअल लुक आप किसी पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari

सिंपल पिंक सूट भी आप आयशा का  ट्राई कर सकती हैं। फैमिली फंक्शन में ऐसे सूट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। लाइट मेकअप और बालों को खुला छोड़ अपने लुक में आप एक्स्ट्रा ग्लैमर एड कर सकती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static