इंडियन स्किन टोन के लिए परफेक्ट न्यूड लिपस्टिक कैसे चुनें? एक्सपर्ट की आसान गाइड

punjabkesari.in Wednesday, Dec 17, 2025 - 11:22 AM (IST)

नारी डेस्क: परफेक्ट न्यूड लिपस्टिक ढूंढना कई बार उतना ही मुश्किल हो जाता है, जितना रात के समय मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करना। अक्सर ऐसा होता है कि जो शेड देखने में खूबसूरत लगता है, वो लगाने के बाद चेहरे को फीका या डल बना देता है। खासकर इंडियन स्किन टोन के लिए सही न्यूड लिपस्टिक चुनना थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। लेकिन अगर आप सही अंडरटोन को समझ लें, तो यह काम काफी आसान हो जाता है।

न्यूड लिपस्टिक चुनते वक्त अंडरटोन को समझना है जरूरी

मेकअप आर्टिस्ट तन्वी चेंबुरकर के अनुसार, न्यूड लिपस्टिक चुनते समय अपनी स्किन के अंडरटोन को समझना सबसे जरूरी कदम है। इंडियन स्किन टोन में आमतौर पर वॉर्म, न्यूट्रल और ऑलिव अंडरटोन देखने को मिलते हैं। अगर लिपस्टिक का शेड आपकी स्किन के अंडरटोन से मेल नहीं खाता, तो सबसे महंगी लिपस्टिक भी चेहरे पर अच्छी नहीं लगेगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ब्राउन न्यूड पसंद है तो वॉर्म अंडरटोन चुनें

अगर आपको ब्राउन न्यूड लिपस्टिक पसंद है, तो एक्सपर्ट सलाह देती हैं कि वॉर्म अंडरटोन वाले शेड्स पर जाएं। कैरामेल, कॉफी, टॉफी और लाइट चॉकलेट जैसे रंग इंडियन स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये शेड्स चेहरे को डल दिखाने की बजाय नैचुरल ग्लो देते हैं और डेली मेकअप से लेकर पार्टी लुक तक हर मौके पर अच्छे लगते हैं।

रोज़ी न्यूड के लिए डस्टी पिंक है बेस्ट ऑप्शन

जो लोग हल्का गुलाबी और फ्रेश लुक चाहते हैं, उनके लिए डस्टी पिंक शेड्स सबसे बेहतर होते हैं। ये शेड्स बहुत ज्यादा ब्राइट नहीं होते, बल्कि चेहरे को सॉफ्ट और एलिगेंट टच देते हैं। ऑफिस मेकअप, ब्रंच डेट या कैजुअल आउटिंग के लिए यह न्यूड शेड्स परफेक्ट चॉइस माने जाते हैं, खासकर फेयर से मीडियम इंडियन स्किन टोन पर।

ट्रू न्यूड चाहिए तो ब्राउनिश अंडरटोन पर भरोसा करें

अगर आप ऐसा न्यूड शेड चाहती हैं जो बिल्कुल आपके नैचुरल लिप कलर जैसा लगे, तो ब्राउनिश अंडरटोन वाले न्यूड्स चुनना सही रहेगा। ये शेड्स न तो बहुत ब्राउन लगते हैं और न ही बहुत पिंक। ये आपकी स्किन के साथ ब्लेंड होकर ऐसा लगता है जैसे यह लिपस्टिक खास आपके लिए ही बनाई गई हो।

PunjabKesari

सही न्यूड लिपस्टिक से पूरा लुक निखर जाता है

सही न्यूड लिपस्टिक न सिर्फ आपके मेकअप को कंप्लीट करती है, बल्कि आपके पूरे लुक को क्लासी और पॉलिश्ड बना देती है। चाहे आप मिनिमल मेकअप पसंद करती हों या फुल ग्लैम, एक अच्छा न्यूड शेड आपकी वैनिटी का सबसे जरूरी हिस्सा बन सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

वैनिटी में शामिल करने लायक न्यूड लिपस्टिक्स

आजकल मार्केट में कई ऐसे न्यूड लिपस्टिक ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो खास इंडियन स्किन टोन को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनमें मैट, क्रीमी और सैटिन फिनिश के विकल्प मिलते हैं, जो लंबे समय तक टिके रहते हैं और होंठों को ड्राय भी नहीं करते। सही शेड चुनकर आप भी अपनी वैनिटी में एक परफेक्ट न्यूड लिपस्टिक को जगह दे सकती हैं।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static