COVID 19: बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेस्ट Indoor Exercises

punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 03:57 PM (IST)

कोरोना वायरस की तीसरी लहर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक मानी जा रही है। ऐसे में उन्हें इससे सुरक्षित रखने के लिए उनकी डेली डाइट के साथ डेली रूटीन में भी कुछ बदलाव की जरूरत है। वैसे तो स्कूल बंद होने से बच्चे लंबे समय से अपने घर पर ही हैं। मगर फिर भी उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप बच्चों से कुछ एक्सरसाइज करवा सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान की एक्सरसाइज बताते हैं, जिसे आप घर पर बच्चों को आसानी से करवा सकती है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

योग से बनेगी बात 

आप अपने बच्चे को आसान से योगा करवा सकती है। रोजाना 30 से 60 मिनट तक योगा करने से उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इसके साथ शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होगा। 

रोप स्किपिंग से होगा फायदा 

रस्सी कूदने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। साथ ही यह आसानी से घर के अंदर की जाने वाली एक्सरसाइज है। इससे बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आएगी। तनाव कम होने के साथ वह खुशी का भी अहसास करेंगे। 

एरोबिक्स भी सही

एरोबिक्स करने से बच्चे का दिल मजबूत होगा। कोशिकाओं में सही व बेहतर तरीके से ऑक्सीजन का संचार होने में मदद मिलती है। इसे आप आसानी से बच्चों को घर के अंदर बैठकर करवा सकती है। वहीं इससे बच्चों को स्विमिंग, दौड़ना, साइकिल चलाना आदि आउट डोर एक्सरसाइज जितना फायदा मिलेगा। 

PunjabKesari

पुश-अप्स और स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद 

बच्चों को शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए पुश-अप्स और स्ट्रेचिंग करवाना भी फायदेमंद रहेगा। इससे उनके शरीर का बेहतर विकास होने व हाइट बढ़ने में भी मदद मिलेगी। इसके लिए आप उनके पुशःअप्स, पेट के साथ क्रंचेज, स्ट्रेचिंग व अन्य आसान की एक्सरसाइज करवाएं। 

डांस से बढ़ेगी इम्यूनिटी 

डांस करना तो लगभग हर बच्चे को अच्छा लगता है। इससे मूड सही होने के साथ शरीर की बेहतर तरीके से कसरत हो जाती है। ऐसे में रोजाना 30 से 60 मिनट आप अपने बच्चे का फेवरेट म्यूजिक लगाकर उनसे डांस करवा सकती है। वहीं आपके बच्चे को डांस ज्यादा पसंद है तो आप उन्हें ऑनलाइन डांस क्लासेज भी ज्वॉइन करवा सकती है। ऐसे में वह हैल्दी रहने के साथ एक नई स्किल भी सीख जाएगा। 

PunjabKesari

तो चलिए जानते हैं बच्चों के लिए कसरत के फायदों के बारे में...

. मांसपेशियों में हड्डियों में मजबूती 
. बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास 
. वजन रहेगा कंट्रोल 
. इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम
. बीपी व कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल 
. तनाव होगा कम
. थकान, कमजोरी होगी दूर


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static