सांवलापन हो जाएगा दूर, जब खाएंगे ये 6 फूड्स

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 12:53 PM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी): खूबसूरती और गोरा रंग किसे पसंद नहीं। लड़कियां अपने चेहरे का रंग साफ करने के लिए मार्कीट से मिलने वाली तरह-तरह की फेयरनेस क्रीम्स का इस्तेमाल करती है और ढे़रों पैसे खर्च करती है। कुछ लड़कियों का रंग पहले से ही सांवला होता है लेकिन कुछ लड़कियों का रंग गर्मी या और कई कारणों से सांवला हो जाता है। ऐसे में तरह-तरह के प्रॉड्क्ट का इस्तेमाल करने के बजाएं, अपनी डाइट पर धोड़ा ध्यान दें। डाइट में इस तरह की चीजों को शामिल करें, जिससे सांवलापन दूर होता है और चेहरे पर निखार आता है। 


1. अनार 

अनार में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है, जो त्वचा का रंग साफ करते है और साथ ही चेहरे पर गजब का ग्लो लाते है। 

2. बादाम 

बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन करने से सांवलापन और रिंकल्स की समस्या दूर होती है। 

3. केला 

केले में पोटैशियम और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, जो सांवलेपन को दूर करके चेहरे पर गजब का निखार लाता है। 

4. दही 

दही में लेक्टिक एसिड होता है, इसका सेवन करने से रंग गोरा होता है और त्वचा मुलायम होती है। 

5. पपीता

पपीते में पपाइन होता है, जो चेहरे को रंग को बदलने का काम करता है। इससे सांवलेपन दूर होता और चेहरे पर ग्लो आता है। 

6. सोयाबीन 

सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजंस होते है, जो सांवली स्किन के लिए काफी लाभकारी साबित होते है। डाइट में सोयाबीन जरूर शामिल करें। इनके सेवन से चेहरे का रंग साफ होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static