घुटनों के दर्द और कमजोरी से बचाएंगे ये देसी फूड, उम्र बढ़ने पर भी रहेंगे फिट

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 10:24 AM (IST)

नारी डेस्क: उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस  है, लेकिन अगर 30-40 की उम्र के बाद ही जोड़ों में दर्द, अकड़न या हड्डियों में कमजोरी महसूस होने लगे तो यह शरीर में पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और बढ़ती लापरवाही का असर सबसे ज्यादा हमारी हड्डियों पर पड़ता है। कैल्शियम, विटामिन D और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी धीरे-धीरे हड्डियों को कमजोर बना देती है, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत और जोड़ों की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि अपनी रोजमर्रा की डाइट में कुछ देसी और पौष्टिक फूड्स शामिल करके हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत और स्वस्थ रखा जा सकता है। भारतीय रसोई में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं, जो न सिर्फ शरीर को ताकत देती हैं बल्कि हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में भी बेहद असरदार मानी जाती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ हेल्दी देसी फूड्स के बारे में बताएंगे, जो बढ़ती उम्र में आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप बढ़ती उम्र में भी खुद को फिट और एक्टिव रख सकते हैं।

सोया फूड्स: शाकाहारी लोगों के लिए बेहतरीन

सोया से बने फूड्स जैसे टोफू, सोया मिल्क और सोया चंक्स हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें कैल्शियम और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों दोनों को मजबूती देने में मदद करता है। खास बात यह है कि सोया फूड्स में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, इसलिए ये दिल की सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। जो लोग दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं लेते, उनके लिए सोया एक हेल्दी विकल्प हो सकता है।

PunjabKesari

हरी सब्जियां बढ़ाती हैं बोन डेंसिटी

पालक, पत्ता गोभी, ब्रोकली और फूलगोभी जैसी हरी सब्जियां कैल्शियम, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होती हैं। इनका नियमित सेवन शरीर में मिनरल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि हरी सब्जियां हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने और कमजोरी को कम करने में काफी असरदार होती हैं। अगर इन्हें रोजाना की डाइट में शामिल किया जाए तो बढ़ती उम्र में हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम हो सकता है।

दूध, दही और पनीर से मिलती है मजबूती

हड्डियों को मजबूत बनाने की बात हो और दूध का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स जैसे दही और पनीर कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं। रोज एक गिलास दूध पीने या एक कटोरी दही खाने से शरीर को पर्याप्त कैल्शियम मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। दही पाचन को भी बेहतर बनाता है और शरीर को जरूरी पोषण देता है।

ये भी पढ़ें: कितने दिनों तक न नहाना नॉर्मल है? जानिए Expert की राय

मछली से मिलता है विटामिन D और ओमेगा-3

जो लोग नॉनवेज खाते हैं, उनके लिए मछली हड्डियों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। मछली में कैल्शियम के साथ विटामिन D भी पाया जाता है, जो शरीर में कैल्शियम के सही अवशोषण में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है। नियमित रूप से मछली का सेवन शरीर को एक्टिव और फिट बनाए रखने में मदद कर सकता है।

PunjabKesari

बादाम से मिलती है हड्डियों और मांसपेशियों को ताकत

बादाम को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं बल्कि मांसपेशियों को भी ताकत देते हैं। अगर रोज सुबह 5-8 भीगे हुए बादाम खाए जाएं तो शरीर को काफी फायदा मिलता है। जिन लोगों को दूध पसंद नहीं है, वे बादाम दूध को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

छोटे बीजों में छुपा है पोषण का खजाना

चिया सीड्स, खसखस और अलसी जैसे छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों का पावरहाउस माने जाते हैं। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये बीज हड्डियों की मजबूती बढ़ाने के साथ शरीर के मिनरल बैलेंस को भी बेहतर बनाए रखते हैं। चिया सीड्स और खसखस खासतौर पर बोन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें स्मूदी, दूध या सलाद में मिलाकर आसानी से खाया जा सकता है।

PunjabKesari

मजबूत हड्डियों के लिए सही डाइट है जरूरी

सिर्फ दवाइयों के भरोसे हड्डियों को स्वस्थ नहीं रखा जा सकता। इसके लिए रोजाना संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है। कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन D से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करके बढ़ती उम्र में भी हड्डियों को मजबूत और शरीर को एक्टिव रखा जा सकता है।
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static