अप्रैल की गर्मी से हैं परेशान तो घूमने के लिए बेस्ट रहेगी ये 5 जगहें

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 04:48 PM (IST)

घूमने के शौकीन लोगों कहीं ना कहीं जाने का प्लान बना ही लेते हैं। ऐसे में अप्रैल का महीना या यूं कहे कि गर्मियों के दिन आ गए है। इस दौरान तेज धूूप से बचने के लिए हर कोई ठंडी जगह घूमने का प्लान बनाता है। ऐसे में अगर आप भी अप्रैल में घूमने की सोच रहे हैं तो आइए आज हम आपको भारत की बेस्ट जगह बताते हैं। यहां गर्मी से राहत मिलने के साथ आपका बजट भी सही रहेगा।

मनाली

फ्रेंड्स या पार्टनर के साथ छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए मनाली बेस्ट रहेगा। न्यूली मैरिड कपल्स के लिए भी यह जगह बेहतरीन रहेगी। मनाही ब्यास नदी के करीब 62,000 फीट ऊंचाई पर स्थित एक हिल स्टेशन है। यहां पर मई महीने तक मौसम ठंडा रहता है। ऐसे में आप अच्छे से मनाही में प्राकृतिक नजारों का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर बहुत से प्राचीन मंदिर भी स्थापित है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

डलहौजी 

प्राकृतिक प्रेमी के लिए डलहौजी जाना सही रहेगा। वे यहां की खूबसूरत वादियों, झरनों, पहाड़ों में मजा करने के साथ अपनी छुट्टियों को अच्छे से बीता सकते हैं। डलहौजी हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पहाड़ों व स्थिति एक खूबसूरत व शानदार पर्यटक स्थल है। साथ ही भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल व दिमाग को सुकून दिलाने के लिए डलहौजी बेस्ट जगह है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

नैनीताल 

अप्रैल में घूमने की लिस्ट में अगला नाम नैनीताल का आता है। यह भारत के खूबसूरत व देवभूमि कही जाने वाले उत्तराखंड में बसा एक पर्यटक स्थल है। यह खासतौर पर हनीमून मनाने के लिए पूरे भारत में मशहूर है। यहां पर छोटी-बड़ी कई झीलें हैं। ऐसे में इसे 'Lake City Of India' भी कहा जाता है। नैनीताल में हर साल देश-विदेश से भारी मात्रा में यात्री आते हैं। बात यहां पर घूमने की मशहूर जगह की करें तो आप यहां की नैनी झील, मॉल रो़ड व नैना देवी मंदिर बेहद मशहूर है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

गुलमर्ग

ठंडी वादियों में घूमने के लिए आप गुलमर्ग जाने का प्लान बना सकते हैं। यह श्रीनगर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर बर्फ से ढके पहाड़ों पर घूमने के लिए सालभर पर्यटकों की भीड़ रहती है। इसकी खूबसूरती के चलते इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इसके अलावा यहां पर कुछ महीने पहले इग्लू कैफे खुला है, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

दार्जिलिंग 

गर्मी से राहत पाने के लिए दार्जिलिंग भी सही रहेगा। बता दें, गर्मी से छुटकारा पाने के लिए ब्रिटिश काल अंग्रेज भी यहां गर्मियों के दिन बीताते हैं। ऐसे में आप भी इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप हरे-भरे बाग, खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का मजा लेते हुए यहां की फेमस चाय का आनंद मना सकते हैं। पहाड़ों का यह शहर ऐतिहासिक इमारतों व मंदिर से भी मशहूर है। 

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static