"आपकी बेटी को मैंने मार दिया है..." पत्नी की हत्या कर सूटकेस में भरी लाश, फिर ससुराल वालों को दी मर्डर की खबर

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 09:28 AM (IST)

नारी डेस्क: देश के हालात अब ऐसे हो गए हैं कि हर तरफ बस मर्डर की ही खबरें सुनने को मिल रही है। मेरठ हत्याकांड को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि बेंगलुरु से एक बेहद ही डरावनी खबर सामने आई है। आज कल तो पति- पत्नी ही एक दूसरे के दुश्मने बनते जा रहे हैं। यहां एक निर्दयी पति ने पत्नी की हत्या कर उसका शव सूटकेस में ठूंस दिया। अब सवाल यह है कि हम आज के समय में किसके साथ सुरक्षित हैं? 

 

यह भी पढ़ें: पुरुषों के मुकाबले महिलाएं बनी Smart Investor

 

पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु में महाराष्ट्र के एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर उसके शव को ट्रॉली बैग में भर दिया।। पीड़िता की पहचान  32 वर्षीय गौरी अनिल सांबेकर के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय राकेश राजेंद्र खेडकर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पत्नी की गर्दन और पेट में चाकू घोंपा गया था।  पूरे शव को मोड़कर ट्रॉली बैग में भर दिया गया था।  महाराष्ट्र का रहने वाला कपल एक साल पहले ही बेंगलुरु में  शिफ्ट हुआ था। 
 

यह भी पढ़ें: CT Scan की रिपोर्ट देख सदमे में आ गए सभी पुरुष
 

सूटकेस में शव मिलने के बाद घर के मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। मृतक महिला ने मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी और आरोपी पति एक निजी फर्म में काम करता था। वह घर से काम कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि "पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया है। . मकान मालिक और पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। फिलहाल आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है। 
 

यह भी पढ़ें: जानिए इस बार किस पर सवार होकर आ रही है माता रानी ?
 

 सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपराध करने के बाद पीड़िता के माता-पिता को फोन किया था, उसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया था और फिर कर्नाटक पुलिस को सतर्क किया गया। पुलिस को संदेह है कि आरोपी राकेश ने बुधवार (26 मार्च) की आधी रात को अपराध किया था। इससे पहले एक जघन्य घटना में, बेंगलुरु में एक अकेली कामकाजी महिला महालक्ष्मी की 3 सितंबर को उसके प्रेमी ने हत्या कर दी थी, जिसने बाद में उसके शरीर को 50 से अधिक टुकड़ों में काट दिया और शरीर के अंगों को एक रेफ्रिजरेटर में भर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static