Postpartum care: जाने डिलीवरी के बाद मसाज करवाने के फायदे

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 02:35 PM (IST)

एक माँ हमेशा अपने बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रहती हैं लेकिन इस प्रक्रिया में वे जो भूल जाती हैं, वह यह है कि गर्भावस्था के बाद ठीक होने के लिए उन्हें भी अपना ध्यान रखने की जरुरत है। एक बच्चे को जन्म देना मुश्किल काम है और एक नई माँ के शरीर को बहुत सारे आराम और देखभाल कि ज़रूरत होती है। प्रसवोत्तर मसाज  (post natal) एक नई माँ के शरीर को वही आराम प्रदान करती है और आप रिकवर होते हो। आईए जानते हैं कि प्रसवोत्तर मसाज  (post natal massage) से माँ के शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

बॉडी होती है रिलेक्स

प्रसवोत्तर मसाज से मांसपेशियों में तनाव कम होता है जिससे आप आराम महसूस करते हैं। वहीं मस्तिष्क से एंडोर्फिन रसायन रिलीज होता है जो फील-गुड हार्मोन हैं और एक नेचुरल पेन किलर के रूप में काम करता है।

 

PunjabKesari

 

स्तनपान में आता है सुधार

नियमित रूप से मसाज करने से मां के शरीर में ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है जिससे स्तनों में अधिक दूध आता है। यह शरीर कि  ब्लॉक नलियों को खोलने में मदद करता है, जिससे स्तनों इन्फेक्शन और स्वेलिंग का खतरा कम होता है। 

PunjabKesari

त्वचा में लाता है कसाव

डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर ढीला हो जाता है। ऐसे में तेल से मसाज करने पर शरीर में कसाव आ सकता है। इससे वे जल्दी फिट हो सकती हैं।

सूजन से राहत

कई मामलों में पाया गया है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं के पैरों में सूजन हो जाती है। ऐसे में मसाज करने से सूजन को कम किया जा सकता है।

अच्छी नींद

 नींद न आने की समस्या डिलीवरी के बाद आम है। मसाज करने से शरीर को आराम मिलता है और तनाव कम होता है। चूंकि, तनाव और शारीरिक थकान के कारण अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि मसाज अनिद्रा की समस्या को दूर करने में भी लाभदायक साबित हो सकता है।

PunjabKesari

अब आपको भी डिलीवरी के बाद मालिश के फायदे पता चल गए हैं तो अब डिलीवरी  के बाद  प्रसवोत्तर मसाज से ना घबराएं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static