महिलाओं को क्यों खाना चाहिए कच्चा पपीता,  जानिए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 05:13 PM (IST)

फल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर भी इन्हें खाने की सलाह देते हैं। आप कच्चे और पके दोनों तरह के पपीते का सेवन कर सकते हैं। पके हुए पपीते का सेवन आप फल के तौर पर कर सकते हैं, वैसे ही कच्चे पपीते की आप सब्जी, सलाद या फिर परांठे में डालकर खा सकते हैं। पपीते में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन, एंजाइम और कई तरह के न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो पेट संबंधी समस्याओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा कच्चे पपीते में विटामिन-ई,सी, बी, ए, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मिनरल्स जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। खासकर महिलाओं को कच्चा पपीता जरुर खाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे...

कैसे खा सकते हैं कच्चा पपीता?

आप कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप कच्चे पपीते के कोफ्ते भी बनाकर खा सकते हैं। आप कच्चे पपीपे को चावल या फिर दाल में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। पपीते को उबालक उसमें आलू मिलाकर आप चाट के तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

पीरियड्स के दर्द से आराम

कच्चे पपीते में एंजाइम्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। कच्चा पपीता आपके शरीर में ऑक्सीटोसिन और प्रोस्टाइग्लैंडीन नाम के हार्मोन के लेवल को बढ़ाता है, जो पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। 

PunjabKesari

यूरिन इंफेक्शन में मददगार 

महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन की समस्या रहती है। ऐसे में आप इस समस्या को दूर करने के लिए कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर में इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। 

मां के दूध के लिए लाभदायक 

जो महिलाएं अपने छोटे बच्चों को स्तनपान करवाती हैं उनके लिए भी कच्चा पपीता बहुत ही लाभदायक होता है। कच्चा पपीता महिलाओं के दूध उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे की शिशुओं में आहार की मात्रा पूरी हो जाती है। परंतु गर्भवती स्त्रियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 

आंखों को रखे स्वस्थ

जैसे-जैसे  उम्र बढ़ती जाती है आंखों की रोशनी भी कम होने लगती है। ऐसे में आप कच्चे पपीते को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।.

PunjabKesari

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल 

पपीते में हाई मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आप दिल से संबंधित बीमारियों से भी बचे रहते हैं। 

इम्यूनिटी करे मजबूत 

पपीता और इसके बीज इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इसमें विटामिन-ए, सी, ई, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत ही अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। कच्चे और हरा पपीता सर्दी व खांसी में भी बहुत ही फायदेमंद होता है। 

PunjabKesari

वजन करे कम  

कच्चे पपीते का सेवन करके आप अपने वजन भी कम कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम आपका फैट कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में जमा हुआ अतिरिक्त चर्बी बहुत ही आसानी से निकल जाती है। 

PunjabKesari

कैंसर से करे बचाव 

कच्चे पपीते में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट, फीटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनॉयड्स आपके शरीर में बनेने वाली कैंसर कोशिकाओं को रोकते हैं। शोध में भी पाया गया है कि कच्चे पीपते का सेवन करने से कोलन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है ।

हैल्दी स्किन 

हैल्दी स्किन के लिए भी कच्चा पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि आपको किसी भी तरह का त्वचा संबंधी समस्याएं हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा की सूजन, मुहांसे और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static