व्रत में ही नहीं सेंधा नमक को बनाएं अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा, दूर होंगी कई बीमारियां

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 05:39 PM (IST)

चैत्र नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत चलता है, जिसमें लोग सामान्य सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का सेवन करते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सेंधा नमक कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स देता है। आइए जानते हैं इसके कई सारे फायदे...

सेंधा नमक

जह समुद्र या झील का खारा पानी वाष्पित हो जाता है, तब वे रंगीन क्रिस्टल छोड़ते हैं। इसी से सेंधा नमक बनता है। यह एक तरह का ऐसा खनिज है, जिसे खाने के लिए उपयोगी बनाने के लिए किसी रासायनिक प्रक्रिया की जरुरत नहीं पड़ती है। इसे हिमालयन सॉल्ट, रॉक सॉल्ट, लाहौरी नमक के नाम से भी जाना जाता है। सेंधा नमक में 90 से ज्यादा मिनरल्स मिलते हैं। यह मैग्नीशियम और सल्फर से मिलकर बनता है।

PunjabKesari

इतना फायदेमंद क्यों है सेंधा नमक

सामान्य नमक के मुकाबले सेंधा नमक में आयोडीन की मात्रा कम होती है। इसमें पौटेशियम, कैल्शियम, जिंक जैसे तत्व ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा सेंधा नमक में आयरन, मैगनीज, कॉपर, कोबाल्ट भी पाए जाते हैं, जो सादा नमक से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं।

सेंधा नमक करता है इन बीमारियों को दूर

1. बल्ड प्रेशर रहता है कंट्रोल में।

PunjabKesari
2. सर्दी खांसी को ठीक करने में भी सेंधा नमक कारगर होता है।
3.गठिया और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से भी सेंधा नमक राहत दे सकता है।

PunjabKesari
4.इससे पाचन क्रिया भी दुरुसत रहती है।
5.कब्ज, गैस, अपच, सीने में जलन जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है।
6.सेंधा नमक खाने से लेक्ट्रोलाइट्स का लेवल कंट्रोल रहता है।यह मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम के आवश्यक होता है।असंतुलित होने पर इनमें ऐंठन होने लगती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static