अमरूद खाने से होता है वजन कम!

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2016 - 07:15 PM (IST)

सेहत: सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग अमरूद का सेवन करते हैं। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता हैं। अमरूद सेहत और ब्यूटी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। आज हम आपको बताते हैं अमरूद के अनगिनत फायदें...

1. वजन करें कम
अमरूद वजन घटाने में बहुत मददगार है। इसे खाने से पेट भी भर जाता है और कैलोरी इनटेक भी कम होता है। 

2. डायबिटीज
इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा इसे खाने से शुगर लेवल निंयत्रित रहता है। 

3. कब्ज
अमरूद के बीज बढ़िया जुलाब का काम करते हैं और इनसे आंतों की सफाई हो जाती है। इसे खाने से कब्ज नहीं होती। 

4. दांत दर्द में लाभकारी
यह दांतों का इन्फेक्शन दूर करने और कीड़े मारने में काफी मददगार है। इसकी पत्तियों के रस से दांत और दाढ़ की मालिश करने से काफी फायदा होता है। 

5. कैंसर 
अमरूद में मौजूद विटामिन C और लाइकोपीन नामक फाइटो न्यूट्रिएंट्स पाया जाता है जो कैंसर के खतरे को कम करता है। 

6. ब्रेन के लिए फायदेमंद
अमरूद खाने से मेमोरी पावर बढ़ती है नर्व्स रिलैक्स होती है। इसे खाने में ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static