सपने में दिखते बुढ़े लोग इन बातों का देते हैं संकेत

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 05:48 PM (IST)

व्यक्ति का मन सदा चलायमान रहता है, मतलब उसका मन कभी भी एक जगह टिक नहीं सकता। यहां तक कि जब व्यक्ति नींद में होता है तो भी उसका मन किसी न किसी बात में व्यस्त रहता है। ये अलग बात है कि इसके बारे में व्यक्ति को खुद कुछ पता नहीं चलता। जी हां, सोते वक्त भी हमारा मन इधर-उधर भटकता रहता है।इसी वजह से व्यक्ति सपने देखता है कई बार सुबह उठकर उसे लिया हुआ सपना याद रह जाता है और कई बार वह उसे भूल जाता है।

 

हर सपना अपना अलग महत्व रखता है। कई बार इंसान को सपने में जानवर दिखाई पड़ते हैं तो कभी अपने से बिछड़े हुए इंसान। आज हम यहां बात करेंगे यदि आपके सपने में कोई लड़की या फिर औरत आए तो उसका आपके जीवन पर भला क्या प्रभाव डलता है...

शुभ-लाभ

यदि आपके सपने में कोई महिला आपको दिखाई दे तो समझ जाएं कि आपके साथ कुछ न कुछ खास और शुभ होने वाला है। यदि वह महिला आपसे आपके जीवन से जुड़ी कुछ अच्छी बातें करें तो इसका मतलब जीवन में धन लाभ मिलने वाला है।

Image result for money benefits,nari

बूढ़ी महिला

अगर सपने में आपको कोई बूढ़ी महिला या फिर आपके कोई गुजरे हुए बुजुर्ग दिखाई दें तो समझ जाएं कि सामाज में आपको प्रतिष्ठता मिलने वाली है।


कारोबारी लाभ

यदि कोई महिला सपने में आपके साथ बातचीत करती दिखाई दे तो समझ जाएं समाज और कारोबार में आपको कोई खास लाभ मिलने वाला है।

Image result for profit in business,nari

अलगाव

अगर सपने में आप अपनी किसी महिला दोस्त के साथ बिछड़ना देखते हैं तो समझ जाएं उनके साथ आपका रिश्ता और भी गहरा होने वाला है। साथ ही आप और आपको पारिवारिक संपत्ति का लाभ भी मिलने वाला है।

मुस्कुराती हुई महिला

स्माइल करती हुई महिला दिखाई देना भी जीवन में सुख लेकर आती है। इस सपने के बाद आपके विदेश यात्रा के चांसिस भी बढ़ते हैं।

Related image,nari

- सपने में परी का दिखाई देना भी जीवन में सुखों की प्राप्ति करवाता है।
- सपने में महिला ज्वेलरी पहने हुए दिखाई दे तो व्यक्ति के रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं।
- यदि कोई महिला बुरी तरह हंसती हुई दिखाई दे तो व्यक्ति के जीवन में मुसीबत आने वाली होती है।
- हंसती हुई वृद्ध महिला दिखाई दे तो व्यक्ति के जीवन में सुखों की वृद्धि होती है। 
-  बुर्का पहने महिला का दिखाई देना किसी मित्र से विश्वासघात का संकेत होता है।
-  स्वप्न में यदि कोई महिला मुस्कुराती हुई दिखाई दे तो उसके जीवन में जल्दी ही धन का आगमन होता है।
-  स्वप्न में 9 साल से कम उम्र की कन्या दिखाई देने पर जमीन से संबंधित लाभ प्राप्त होता है। 
- कोई संन्यासिन महिला का सपने में दिखाई देना जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने की ओर इशारा करता है। 
-  यदि कोई पढ़ाई करते हुए महिला दिखाई दे तो जल्दी ही उसके कारोबार में अथवा नौकरी में तरक्की होगी।

तो ये थे सपने में महिला दिखाई देने पर आपके जीवन में आपको क्या-क्या लाभ मिलेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static