बप्पा को विदाई देने के बाद इधर- उधर ना रखें फूल, सुपारी और अन्य समान, नहीं तो नाराज होंगे गणपति
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 06:31 PM (IST)
नारी डेस्क: भगवान गणेश का आगमन खुशी का मौका होता है, लेकिन उनका विसर्जन एक खट्टी-मीठी भावना वाला पल होता है। भक्त अक्सर भावुक हो जाते हैं, लेकिन उन्हें यह उम्मीद भी होती है कि अगले साल यह त्योहार फिर से मनाया जाएगा और पूजनीय देवता फिर से कई मूर्तियों के रूप में प्रकट होंगे। बप्पा घर में खुशियां, सकारात्मकता और समृद्धि लाते हैं ऐसे में उनकी विदाई के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि गणेश जी का आशीर्वाद बना रहे।

विसर्जन से पहले करें ये काम
विसर्जन के दिन गणपति बप्पा को दूर्वा, हल्दी, कुमकुम, नारियल, और अक्षत अर्पित करें। इसके बाद मोदक या लड्डू का भोग लगाएं. फिर धूप, दीपक और अगरबत्ती से बप्पा की आरती करें। इसके बाद चौकी को गंगाजल से साफ करें और उसमें स्वास्तिक का निशान बनाकर अक्षत डालें, इस चौकी पर अब लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। अब मूर्ति को इस चौकी पर रख कर विसर्जन के लिए लेकर जाएं। इसके बाद हाथ जोड़कर गणपति बप्पा से अगले साल फिर से आने की कामना करें।

धार्मिक विधि से करें विसर्जन
अगर आप किसी आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो विसर्जन से पहले गणपति बप्पा को गुड़ और गाय के घी से बना भोग अर्पित करें. माना जाता है कि ऐसा करने से दरिद्रता से छुटकारा मिलता है। गणेश विसर्जन के बाद सबसे पहले उस स्थान की सफाई करें जहां बप्पा विराजमान थे। चौकी, आसन और आसपास के स्थान को साफ करके गंगाजल या स्वच्छ जल का छिड़काव करें। पूजा में इस्तेमाल किए गए फूल, पत्ते और अन्य निर्माल्य को सम्मानपूर्वक हटाएं। इन्हें उचित धार्मिक विधि से विसर्जित करना बेहतर माना जाता है।

सुपारी को फेंकने की ना करें गलती
कई घरों में गणेश स्थापना के दौरान सुपारी को भगवान गणेश के प्रतीक के रूप में रखा जाता है। विसर्जन के बाद इस सुपारी को पूजा घर में रखकर नियमित पूजा करें। कलश के जल को पौधों में डालें। गणेश पूजा में चढ़ाए गए मोदक, लड्डू, फल और अन्य प्रसाद को परिवार के सदस्यों में बांटकर ग्रहण करें। पूजा सामग्री को विसर्जित कर दें। ध्यान रखें कि विसर्जन के बाद पूजा स्थल को लंबे समय तक गंदा न छोड़ें

