Bengaluru बना राजस्थान! गर्मी से परेशान महिला को खरीदना पड़ा AC तो सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 03:39 PM (IST)

बेंगलुरु बीते काफी समय से जल संकट से गुजर रहा है। लोगों के पास पीने का साफ पानी भी नहीं है। अब इस शहर के लोगों को नई मुसीबत ने दस्तक दे दी है। एक समय में बेंगलुरु अपने सुहावने मौसम के लिए जाना जाता था, अब तेज गर्मी का सामना पड़ रही है। हाल ही में बेंगलुरु में 20 साल से रह रही महिला ने इसके बार में अपने 'X' सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में उसे कभी एसी की जरूरत महसूस नहीं हुई थी। लेकिन इस साल एसी के बिना रहना मुमकिन नहीं है।

नहीं रहा बेंगलुरु का मौसम सुहाना

बेंगलुरु में गर्मी के कुछ महीने में ठंडक के लिए सिर्फ पंखे की जरूरत होती थी, लेकिन अब बढ़ते हुए तापमान से राहत पाने के लिए लोग कूलर और एसी खरीद रहे हैं। बता दें,  ‘एक्स’ पर ‘@AmannaPrerana’ नामक हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया। प्रेरणा अमन्ना ने कहा, 'पहले शहर में कुछ ही होने पर बेंगलुरुवासी शहर के ठंडे मौसम की बात करने लगते थे। लेकिन अब वो “बढ़िया” मौसम के बारे में डींग नहीं मार सकेंगे। उन्होंने साथ में अपने कमरे में लगे एसी की तस्वीर भी शेयर की और लिखा, बैंगलोर में अपने 20 सालों में मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमें एसी की जरूरत होगी। पहले इस शहर के बारे में कुछ भी कहें, तो लोग सुहावने मौसम में इसका बजाव करने लगते थे। अब बेंगलुरुवासी वेटर कार्ड भी नहीं खेल सकते हैं। ये गर्मी भी क्या बला है, जैसे मैं राजस्थान में रह रही हूं। हर साल गर्मी पिछले साल की तुलना में और ज्यादा जोरदार होती है। इस गर्मी को झेला नहीं जा रहा।'

लोगों ने पोस्ट पर दिए मजेदार रिएक्शन

देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गया। एक यूजर ने कहा- मेरे पास भी कूलर है। इस गर्मियों ने जान ले ली। 

PunjabKesari

 

वहीं एक अन्य ने कहा, दिल्ली आओ एक बार।

PunjabKesari

वहीं एक अन्य ने कहा, एसी ले आओ, क्या दिक्कत है। वहीं एक अन्य ने चुटकी ली- Banglore के मौसम को नजर लग गई है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static