ब्रेकफास्ट में बनाकर पिएं केले और नारियल से बना Tasty Shake

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 11:02 AM (IST)

कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक के साथ करते हैं। सुबह ड्रिंक पीकर सारा दिन खुद को एनर्जेटिक रखते हैं। एप्पल या ऑरेंज का जूस पीकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार केले और नारियल से बना हेल्दी शेक बनाकर पी सकते हैं। यह शेक आपको सारा दिन एनर्जेटिक रखेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में। 

सामग्री 

केला - 2-3
वनीला एसेंस - 1 चम्मच 
शुगर सिरप - 2 मिली
पुदीने के पत्ते - 1 कप 
नारियल - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
दही - 1 कप
बर्फ के टुकड़े - 3-4 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले ब्लेंडर में केले के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। 
2. फिर इसमें वनीला एसेंस, नारियल और दही मिलाएं। 
3. इन सारी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। 
4. जब यह मिश्रण गाढ़ा  हो जाए तो इसे निकाल लें। 
5. अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और एक बार फिर से ब्लेंड कर लें। 
6. मिश्रण जब क्रीमी हो जाए तो एक गिलास में निकाल लें। 
7. आपका टेस्टी केला और नारियल का शेक बनाकर तैयार है। 
8. पुदीने के पत्ते के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static