बेटियों के लिए Babita Kapoor ने छोड़ा पूरा स्टारडम, प्यार में पड़कर जो गलती खुद की वो बेटियों को नहीं करने दी
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 04:19 PM (IST)
बबीता कपूर की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह गाड़ी में बैठते वक्त कुछ अनकंफर्टेबल लग रही है लेकिन जैसे ही बेटी करीना आती वह शांत हो जाती है। मां बेटी का बोन्ड होता ही ऐसा है। बबीता कपूर अपनी बेटियों से बहुत प्यार करती हैं इसीलिए बेटियों के लिए अकेली बबीता ने पूरे कपूर खानदान से बगावत कर दी थी जिसमें उनके पति रणधीर कपूर भी शामिल थे।
बबीता कपूर का फिल्मी सफर और पहला ब्रेक
शादी से बबीता का पूरा नाम बबीता हरि शिवदासानी था और शादी करने के बाद वह बबीता कपूर बन गई। मुंबई में जन्मी बबीता के पिता हरि शिवदासानी एक हिन्दू सिंधी परिवार से थे जो विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आ गए और मां बारबरा शिवदासानी, एक ब्रिटिश ईसाई थी।
बबीता को फिल्म में पहला ब्रेक आसानी से मिल गया था क्योंकि उनके पिता के पास उस समय स्टूडियो हुआ करता था, जिसके चलते फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का उनके घर आना जाना रहता था। उनकी पहली फिल्म दस लाख थी, फिल्म ज्यादा तो नहीं चली लेकिन बबीता का फिल्मी करियर शुरू हो गया था। बबीता को कई फिल्में मिली। महज 5-6 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में की और वो दौर बबीता के फिल्मी सफर का सबसे अच्छा दौर था लेकिन उसी दौर में वह राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर के प्यार में पड़ गई थी।
प्यार के लिए छोड़ा करियर
टॉप की हीरोइन बनने के बावजूद राज कपूर उन्हें बहू नहीं बनाना चाहते थे क्योंकि कपूर खानदान का कोई सदस्य उस समय किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करता था। लेकिन बबीता के लिए रणधीर बगावत पर उतर आए। बेटे की बात राज कपूर को माननी पड़ी लेकिन उन्होंने इसी शर्त से हां कही कि बबीता बॉलीवुड को अलविदा कहेगी। बबीता को कपूर खानदान की बहू बनने के लिए अपना चमकता करियर छोड़ना पड़ा।
रणधीर कपूर के लिए लिया बड़ा फैसला
बबीता शादी और परिवार में बिजी हो गई। अपना सब कुछ कुर्बान करने वाली बबीता-रणधीर की आदतों से परेशान रहने लगी थीं। वहीं पति के ठगमगाते करियर के चलते भी दोनों में खटपट रहने लगी थी। रणधीर की कुछ खराब आदतों के चलते वह एक दिन बेटियों को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई।हालांकि उन्होंने रणधीर को तलाक तो नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: फिर प्यार में पड़ीं Jennifer Winget! कौन हैं वो शख्स जिनसे करेंगी 12 साल बाद दूसरी शादी
बेटियों की खातिर बदली जिंदगी
घर छोड़ने की एक वजह बबीता की बेटियां भी रहीं क्योंकि वह अपनी बेटियों को एक्ट्रेस बनाना चाहती थी। उनका ये सपना पूरा भी हुआ। करिश्मा और करीना दोनों ही बॉलीवुड की टॉप की हीरोइनें हैं। बबीता जिन्होंने कभी प्यार के लिए अपने करियर को छोड़ दिया था और एक दिन फिर उसी प्यार को उन्होंने बेटियों का करियर बनाने के लिए छोड़ दिया। बबीता ने अकेले अपनी बेटियों की परवरिश की। परिवार के खिलाफ जाकर बेटियों को फिल्मी दुनिया में करियर बनाने की इजाजत दी। बच्चियों को पालने के लिए बबीता ने भले ही एक्टिंग छोड़ दी हो लेकिन उन्हें दूसरी फील्ड में काम किया।

टूटता रिश्ता, बढ़ती दूरियां और बबीता का अकेला संघर्ष
बहुत सालों बाद रणधीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बबीता उनके ड्रिंक करने की आदत से परेशान हो गई थीं। वो उन्हें पीने से मना करती रहती थीं जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं। मैं उस तरह से रहना नहीं चाहता था जैसा वो चाहती थी। वो इस तरह नहीं जीना चाहती थी। उसने मुझे उस तरह स्वीकार नहीं किया जैसा मैं हूं जबकि हमारी लव मैरिज थी लेकिन ठीक है। हालांकि इतने साल अलग रहने के बाद भी दोनों ने तलाक नहीं लिया क्योंकि दोनों ही दोबारा शादी नहीं करना चाहते थे। अब दोनों रहते भी एक साथ ही हैं। बबीता अक्सर अपनी बेटियों के साथ स्पॉट होती ही रहती हैं। कपूर खानदान के हर फंक्शन सेलिब्रेशन में बबीता कपूर नजर आती हैं।
एक मां के तौर पर उन्होंने अपनी बेटियों को सक्सेसफुल किया क्या आपको भी लगता है कि बबीता ने जो कदम उठाया वह बिलकुल सही था।

