2025 खत्म होते-होते सच हुईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां!
punjabkesari.in Friday, Dec 12, 2025 - 04:39 PM (IST)
नारी डेस्क : साल 2025 के अंत में दुनिया भर में आई प्राकृतिक आपदाओं और भू-राजनीतिक संकटों ने एक बार फिर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को सुर्खियों में ला दिया। म्यांमार में भूकंप, इथोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट, श्रीलंका में तूफान और वियतनाम में बाढ़ जैसी घटनाओं ने लोगों को उनकी 2025 की भविष्यवाणियों की याद दिला दी।
बाबा वेंगा ने 2025 के लिए क्या कहा था?
दिसंबर 2024 में वायरल हुई भविष्यवाणियों के अनुसार, साल के अंत और 2026 की शुरुआत में प्राकृतिक आपदाओं से भयानक तबाही की आशंका थी। उन्होंने मौसम में बदलाव, युद्ध का तनाव, भू-राजनीतिक संकट और सामाजिक उथल-पुथल की भी चेतावनी दी थी।
2025 की प्रमुख घटनाएं और भविष्यवाणियों का मेल
श्रीलंका तूफान: नवंबर 2025 में आए दित्वा तूफान में 153 लोगों की मौत और हज़ारों लोग बेघर हुए। मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका में बाढ़ की रिपोर्टें आई।
इथोपिया ज्वालामुखी: 23 नवंबर 2025 को इथोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट हुआ, जिसका असर कई देशों तक महसूस किया गया।
भू-राजनीतिक संकट: रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास संघर्ष और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव ने सालभर युद्ध का माहौल बनाए रखा।
यें भी पढ़ें : Prada ने कोल्हापुरी चप्पलों के साथ किया समझौता! 84,000 में बिकेंगी, विश्व भर के 40 स्टोरों में किया जाएगा launch
बाबा वेंगा कौन थीं?
बल्गारिया में 1911 में जन्मी बाबा वेंगा ने 12 साल की उम्र में अपनी दृष्टि खो दी थी। बावजूद इसके उन्हें भविष्यवक्ता माना गया। प्रिंसेस डायना की मौत और 9/11 हमले जैसी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी उनके नाम जुड़ी है। 1996 में उनका निधन हो गया था।
यें भी पढ़ें : रोजाना Tomato Soup पीने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
2026 की भविष्यवाणियां भी डरावनी
2026 को लेकर बाबा वेंगा ने ग्लोबल इकोनॉमिक क्राइसिस, सोने की कीमतों में वृद्धि, बड़ी प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध की संभावना, एलियन जीवन से संपर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दबदबे जैसी बातें कही हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Year Ender 2025: वो फिल्मी सितारे जिनकी गोद भरी, किसी के घर आई लक्ष्मी, तो किसी ने दिया बेटे को जन्म

