अर्पिता-आयुष की शादी को पूरे हुए 6 साल, एक्टर ने खास अंदाज में दी पत्नी को बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2020 - 06:45 PM (IST)

बाॅलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान से बेहद प्यार करते हैं। बीते कुछ दिनों पहले सलमान ने अर्पिता संग मिलकर अपने जीजा यानि आयुष शर्मा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। वहीं आज सलमान की लाडली बहन अर्पिता खान और आयुश शर्मा आज अपनी 6वीं शादी की सालगिराह मना रहे हैं। इस खास मौके पर आयुष शर्मा ने पत्नि अर्पिता को बेहद स्पेशल अंदाज में सालगिराह की बधाई दी है।

PunjabKesari

आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह पत्नि अर्पिता के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर कर आयुष ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी माय लव अर्पिता खान .. हमारी शादी को 6 साल हो गए हैं लेकिन ऐसा लगता है जैसे मैं आपको हमेशा से जानता हूं। इन 6 सालों में तुम्हारी नादानियां और छोटी चीजों में खुशियां पाना। आपके जैसा  पार्टनर मिलने से मैं धन्य हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

 

फैंस इस कपल की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और शादी की सालगिराह की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें साल 2014 में आयुष शर्मा और अर्पिता खान शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के दो साल बाद अर्पिता ने बेटे आहिल को जन्म दिया था। वहीं पिछले दिसंबर में इस कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ। जिसका नाम उन्होंने आयत रखा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static