हैल्दी है ये 5 फूड्स लेकिन खाली पेट खाने से होगा नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 02:50 PM (IST)

सुबह उठकर सबसे पहले जो खाया जाता है वो हमारी सेहत पर अपना गहरा प्रभाव डालता है। वैसे तो फलों और सब्जियों को खाने से पोषण मिलता है। इससे हमारी सेहत बरकरार रहती है लेकिन इसे सही समय और ढंग से खाना बेहद जरूरी होता है। नहीं तो यह शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते है। ऐसे में अगर आप कुछ चीजों का सेवन खाली पेट करते है तो ऐसा करना बंद कर दें। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र कमजोर होने के साथ और भी परेशानियां हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताते है जो सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए।

खीरा

सुबह-सुबह खाली पेट खीरा खाने से परहेज रखना चाहिए। इसका सुबह सेवन करने से यह फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाने का काम करता है। खीरे का खाली पेट सेवन करने से पेट दर्द, जलन, बैचेनी और यहां तक कि हार्टबर्न की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related image,nari

टमाटर

टमाटर में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है लेकिन इसे सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए। इसमें टैनिक एसिड की मात्रा अधिक होने से यह पेट में एसिडिटी, दर्द, कब्ज आदि की समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में इसका खाने में पकाकर या रात के समय सलाद के रुप में ही सेवन करना चाहिए। 

खट्टे फल

विटामिन सी से भरपूर खट्टे फलों को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इनका सेवन करने से पेट से जु़ड़ी समस्याएं जैसे कि पेट में दर्द, जलन, एसिडिटी, ऐंठन आदि का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही सीने में जलन, उल्टी, बैचेनी की भी परेशानी हो सकती है। इन सबसे से बचने के लिए अंगूर, संतरा, मौसमी, स्ट्रॉबेरी, नींबू आदि खट्टे फलों का सुबह खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। 

Related image,nari

दही 

अक्सर लोग सुबह खाली पेट दही का सेवन करना अच्छा समझते है लेकिन असल में यह गलत है। दूध से बने दही को भी सुबह के समय खाने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिसकी वजह से यह हैल्दी बैक्टीरिया को मार देता है। जो शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। जिससे पेट खराब, दर्द, मरोड़ और ऐंठन आदि की समस्या से गुजरना पड़ता है। 

Related image,nari

नाशपाती 

अगर आपको भी सुबह खाली पेट नाशपाती खाते है तो अपनी इस आदत को जल्दी सुधार लें। वैसे तो इसमें विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाएं जाते जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते है परन्तु खाली पेट इसका सेवन करने से यह पाचन तंत्र को खराब शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static