वैष्णो देवी मंदिर के बाद केदारनाथ धाम पर मंडरा रहा है संकट, यहां टूटकर गिरा  ग्लेशियर

punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 09:28 AM (IST)

नारी डेस्क: इन दिनों  प्रकृति अपने रौद्र रूप में हैं, कहीं भूस्खलन तो कहीं बाढ़ ने सब तहस- नहस कर दिया है। हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब इस समय कई चुनाैतियां का सामना कर रहे हैं। इस बार देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि धार्मिक यात्राएं तक रोकनी पड़ी। अब केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आई है, यहां के ऊपरी क्षेत्र में चोराबाड़ी ग्लेशियर के पास हिमस्खलन हुआ।
PunjabKesari

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि हिमस्खलन दोपहर करीब 2 बजे केदारनाथ मंदिर से पांच किलोमीटर ऊपर दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि  मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से न घबराने की अपील की  हैऔर अफवाहों या भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया।
PunjabKesari

केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ी पर ग्लेशियर टूटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं,इस पूरी घटना का वीडियो में वायरल हो रहा है, जिसमें ग्लेशियर टूटकर नीचे गिरता नजर आ रहा है। दरअसल ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर का बर्फ तेजी से पिघलने लगता है और उसका एक हिस्सा टूट कर अलग हो जाता है. ग्लेशियर का जब कोई बड़ा टुकड़ा टूटता है तो उसे काल्विंग कहते हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static