16 की उम्र में इरफान खान ने दी थी प्यार कर कुर्बानी, लड़की की याद में सुनते थे दर्दभरे गाने

punjabkesari.in Friday, Apr 29, 2022 - 10:51 AM (IST)

हिंदी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार इरफान खान ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था। 29 अप्रैल 2020  को वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जंग हार गए और 53 साल की उम्र में उन्होंने हमेशा- हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनसे जुड़ी यादे हैं। इस दिग्गज एक्टर की  निजी जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं थी। आज हम इरफान खान की लाइफ से जुड़ी ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो बहुत कम लोगों को मालूम होगी।

PunjabKesari

16 साल की उम्र में ही  इरफान दिल दे बैठे थे। ये लड़की और कोई नही बल्कि उनके दूधवाले की लड़की थी। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया था।  इरफान ने बताया था कि-  वो बस इसलिए दूध लेने जाते थे, ताकि दूधवाले की बेटी की शक्ल उन्हें दिख जाए। इतना ही नहीं, लड़की भी उन्हें देखकर मुस्कुराती थी।

PunjabKesari

जब उन्होंने पहली बार उस लड़की को नाम लेकर बुलाया तो उन्होंने बहुत अच्छे से रिएक्ट किया। फिर एक दिन उस लड़की ने इरफान को अपने कमरे में बुला लिया।  एकटर ने सोचा कि अब कुछ न कुछ होने वाला है, लेकिन  उनकी उम्मीदों पर पानी तक फिर गया जब लड़की ने उन्हे  चिट्ठी दी। यह चिट्ठी इरफान को लड़की के बगल में रहने वाले एक लड़के को देनी थी।

PunjabKesari
लड़की किसी और से प्यार करती थी और उन्होंने इरफान को मैसेंजर बनाया था। इरफान ने भी अपने प्यार की कुर्बानी देने का फैसला किया और खुद को हीरो समझते हुए उस लड़के तक वो चिट्ठी पहुंचा दी। उस समय वह इतने मासूम थे कि लेटर खोलकर भी नहीं पढ़ा करते थे। बस वह नमाज में यही मांगा करते थे कि इसी लड़की से उनकी शादी हो जाए। पर उनकी यह दुआ पुरी नहीं हुई। इरफान ने बताया था कि लड़की के गम में वो इतना डूब गए थे कि कई हफ्तों तक वो मुकेश के दर्दभरे गाने सुनते रहे थे।

PunjabKesari

इरफान और उनकी पत्नी सुतापा की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है।  इरफान ने सुतापा से कहा था कि अगर उनके परिवार वाले चाहें तो मैं हिंदू धर्म अपनाने को तैयार हूं। लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी। सुतापा के परिवार ने उन्हें वैसे ही अपना लिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पत्नी उनके काम पर बारीकी से नजर रखती है। अगर सुतापा नहीं होतीं तो मेरे पास न हॉलीवुड का काम होता और न ही खुद का मकान।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static