अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने पहना सुर्ख लाल लहंगा, कॉलेज लव से की शाही शादी
punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 03:37 PM (IST)

नारी डेस्क: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल अब दुल्हन बन गई हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के समय के दोस्त और प्यार संभव जैन से शादी कर ली है। ये शादी दिल्ली के फाइव स्टार होटल शांगरी-ला में प्री-वेडिंग फंक्शन के साथ शुरू हुई और फिर कपूरथला हाउस में एक शाही अंदाज में संपन्न हुई। शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और हर कोई इस खूबसूरत जोड़े की तारीफ कर रहा है।
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
हर्षिता और संभव की मुलाकात IIT दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। वहीं से शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब दोनों ने अपने रिश्ते को नाम दे दिया।
दुल्हन बनीं हर्षिता – एकदम शाही अंदाज़ में
आजकल जहां पेस्टल लहंगे का ट्रेंड है, वहीं हर्षिता ने लाल रंग का पारंपरिक लहंगा पहनकर सबका दिल जीत लिया। उनके लहंगे में सुनहरी ज़री और बूटियों से भरा शानदार कढ़ाई का काम था। उन्होंने हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ लॉन्ग ट्रेल दुपट्टा ओढ़ा, जिस पर गोल्डन कढ़ाई थी। गहनों में उन्होंने मोतियों वाला ट्रेडिशनल नेकपीस, बड़ी नथ, माथा पट्टी, झुमके, रेड चूड़ा और कलीरे पहने। पिया के नाम की मेहंदी और मुस्कुराता चेहरा उनकी खुशी का सबूत था।
ये भी भी पढ़ें: अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए! सोने की कीमत हुई इतनी महंगी
दूल्हे राजा भी दिखे रॉयल अंदाज़ में
संभव जैन ने सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनकर सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने चश्मा लगाकर स्टाइल में एंट्री ली। दुल्हन के लाल लहंगे के साथ उनका सफेद आउटफिट एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन बना रहा।
केजरीवाल और पत्नी का भी दिखा देसी अंदाज़
अरविंद केजरीवाल हमेशा की तरह सिंपल लेकिन खास लुक में नजर आए। उन्होंने इस खास दिन के लिए सफेद शेरवानी पहनी। उनकी पत्नी संगीता ने पिंक और गाजरी रंग की साड़ी पहनी और बेहद खूबसूरत लगीं।
शादी में शामिल थे सिर्फ खास मेहमान
शादी समारोह में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। यह एक प्राइवेट लेकिन रॉयल फंक्शन रहा।
हर्षिता और संभव की शादी एक परियों की कहानी जैसी लग रही थी – कॉलेज की दोस्ती, प्यार और फिर शादी! लाल लहंगे में दुल्हन का यह शाही लुक लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा। सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और हर कोई इस खूबसूरत जोड़ी को दुआएं दे रहा है।