कम खर्च में भी Royal Look देती है Artificial Jewelry, देखिये बेहतरीन आइडियाज
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 04:51 PM (IST)
आजकल फैशन और बजट दोनों को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल ज्वेलरी पर ज्यादा भरोसा किया जा रहा है। यह कीमत में काफ़ी सस्ती और देखने में बेहद शानदार लगती हैं। ट्रेंडिंग और सुंदर आर्टिफिशियल ज्वेलरी शादी, पार्टी, फेस्टिवल या रोज़मर्रा के लिए परफेक्ट रहती हैं। चलिए जानते हैं बिना भारी खर्च के आप अपने लुक को कैसे ग्लैमरस, ट्रेडिशनल और स्टाइलिश बना सकते हैं।

डेली वियर इमिटेशन गोल्ड ज्वेलरी
डेली वियर के लिए इमिटेशन गोल्ड ज्वेलरी हल्की, सिंपल और स्टाइलिश दिखती है। इसमें मिनिमल गोल्ड-टोन स्टड इयररिंग्स, पतली गोल्ड प्लेटेड चेन-पेंडेंट, स्लिम गोल्ड बैंगल्स के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

कुंदन + पर्ल
कुंदन और मोती का क्लासिक कॉम्बिनेशन हल्का पर शानदार लुक देता है। यह पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों आउटफिट में जंचता है। साड़ी और लहंगा के साथ चोकर काफी ग्लैमरस लगता है। मांग टीका के साथ भी अपना लुक कम्प्लीट कर सकते हैं।
टेम्पल ज्वेलरी
टेंपल ज्वेलरी नॉर्मल गोल्ड ज्वेलरी से बहुत अलग होती है। इसमें डल गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही खूबसूरत सी नक्काशी की जाती है, जिसमें भगवान के चित्र बने होते हैं। दुल्हनें इसके ट्रेडिशनल डिजाइन बेहद पसंद करती हैं।

पोल्की + स्टोन वर्क
पोल्की स्टाइल का स्टोन वर्क लुक में ग्रेस लेकर आते हैं। रेड/गोल्ड/ग्रीन रंग के स्टोन्स लहंगे पर शानदार दिखते हैं। पार्टी या शादी के लिए यह एकदम परफेक्ट चॉइस है।

लेयर्ड नेकलेस
कई लेयर्स में नेकलेस मॉडर्न + ट्रेडिशनल फ्यूज़न लुक देते हैं। छोटे + लंबे नेकलेस एक साथ पहनने से आउटफिट को हाई-फैशन टच मिलता है। फंक्शन या पार्टी के अनुसार से आप ऑप्शन चुन सकते हैं।

कांच स्टोन वर्क
रंग-बिरंगे कांच/स्टोन हाई-इम्पैक्ट डालते हैं। यह आज कल काफी ट्रेंड में हैं। रेड/ग्रीन/ब्लू आउटफिट के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट बेमिसाल लगता है। यह साबित करता है गोल्ड टोन के बिना भी आप शानदार लग सकते हैं।
एंटीक सिल्वर-टोन ज्वेलरी
गोल्ड की जगह अगर कुछ अलग चाहिए तो एंटीक/ऑक्सिडाइज्ड पर भरोसा करें। पारंपरिक के साथ वेस्टर्न आउटफिट पर भी जचता है। ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी अनारकली, जींस , कुर्ता, गाउन सब पर सुंदर लगती है।
खास स्टाइलिंग टिप्स
चोकर + स्टेटमेंट इयररिंग्स- क्लासी लुक
मांगटीका या पासा- शादी में ओल्ड वर्ल्ड ग्लैम
एक ही पीस में फोकस- अगर नेकपीस भारी है तो इयररिंग्स हल्के
कलर मैचिंग- आउटफिट के रंग से स्टोन मैच करें



