गर्मियों में ऐसे Co-ord Set पहनकर लगे क्लासी

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 04:22 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे मौसम में गर्मी से बचने के लिए कॉटन के कपड़े पहनने पड़ते है। लेकिन, खूबसूरत भी दिखना होता है। क्लासी और डिसेंट दिखने के लिए आप को-ऑर्ड सेट (Co-ord Set) पहन सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कॉर्ड सेट बताने वाले है। जिन्हें एक्ट्रेस भी कैरी करती है और खूबसूरत दिखती है।

PunjabKesari

को-ऑर्ड सेट (Co-ord Set) का अर्थ है "कोऑर्डिनेटेड सेट" (Coordinated Set), यानी एक जैसे रंग, कपड़े या प्रिंट वाले मैचिंग टॉप और बॉटम। यह दो या तीन कपड़ों का एक सेट होता है जिसे साथ में पहनने के लिए डिज़ाइन किया जाता है, जैसे कि शर्ट-पैंट, टॉप-स्कर्ट या क्रॉप टॉप-शरारा। चलिए आगे देखते है गर्मियों में आप कैसे को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकते है।

PunjabKesari

फैशन की दुनिया में मलाइका और करीना दोनों ही कमाल है। गर्मियों में वो दोनों को-ऑर्ड सेट कैरी करती है। आप भी उनकी तरह कॉटन या फिर लिनन के वाइट ट्राउजर स्टाइल पैंट्स और शर्ट को अपने क्लोसेट का हिस्सा बना सकती हैं। इससे आपको कंफर्टेबल लुक भी मिलेगा और ये एस्थेटिक भी लगते हैं।

PunjabKesari

गर्मियों में क्लासी दिखने के लिए आप जान्हवी कपूर से भी टिप्स ले सकते है। जान्हवी कपूर ने स्ट्रिप डिजाइन वाला नेवी ब्लू कलर का को-ऑर्ड सेट कैरी किया है।  उन्होंने बैगी पैंट्स के साथ कट स्लीव बेस कोट वियर किया है। ऑफिस वियर के लिए उनका ये लुक परफेक्ट है।

PunjabKesari

श्वेता तिवारी भी अपने लुक्स के लिए जानी जाती है। वो अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचती है। इस तस्वीर में उन्हें शॉर्ट्स और शर्ट में देखा जा सकता है। आप भी उनकी तरह ही कूल लुक में नजर आ सकती है।   


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static