पत्नी की तारीफ करें कुछ एेसे कि........
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2015 - 04:16 PM (IST)
पति पत्नी का रिश्ता विश्वास और प्यार की डोर से बंधा होता है और इस रिश्ते में और प्यार बढ़ाने के लिए कभी -कभी पति को पत्नी की और कभी पत्नी को पति की तारीफ कर देनी चाहिए ताकि उनका रिश्ता और मजबूत बन सकें , हर पत्नी की ख्वाहिश होती है कि उसका पति उसकी किसी भी बात के लिए उसकी तारीफ कर दें लेकिन हद से ज्यादा की गई तारीफ कभी कभी रिश्तों में मिठास लाने की बजाय रिश्तों में फीकापन महसूस करवानी लगती है । पत्नी की तारीफ करें कुछ एेसे:
- ड्रैस की तारीफ करना
पति को कभी-कभी पत्नी की ड्रैस की तारीफ कर देनी चाहिए कि आज तुमने जो ड्रेस पहल रखी हैं वो तुम पर बहुत ज्यादा जच रही है या तुमने इस ड्रैस को पहन कर इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया ।
-उसकी राय लें
अगर आप किसी भी बात पर सही निर्णय नहीं ले पा रहे तो अपनी पत्नी की राय ले सकते है एेसा करने से आपकी पत्नी को काफी खुशी महसूस होगी और आपका रिश्ता और मजबूत बन जाएगा ।
- खूबसूरती की करें तारीफ
क्या तुम दिन पर दिन और खूबसूरत होती जा रही हो महिलाओं में उम्र ढलते-ढलते यह बात दिल में बैठ जाती है कि अब वह पहले जैसी खूबसूरत नहीं दिखती लेकिन जब पति अपनी पत्नी की खूबसूरती की तारीफें करेगा तो ना केवल उन्हें खुशी होगी बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास भी बढे़गा ।
- दुनिया की बैस्ट पत्नी होने का एहसास दिलवाना
हर महिला अपने पति के प्यार का जरिया बनना चाहती है और पति अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए उसे ये एहसास करवाना चाहिए कि वो दुनिया की सबसे बैस्ट पत्नी है जो उसकी फैमिली और उसका बेहद अच्छे ढंग से ख्याल रखती है ।
- अदाओं की करे तारीफ
अपने पत्नी की अदाओं की तारीफ करके भी पति अपनी पत्नी को खुश कर सकता है । पति को चाहिए पत्नी की अदाओं की तारीफ करते हुए उसे कहे जैसे कि तुम्हारी इन्हीं अदाओं ने तो मुझे मार डाला है ।

