पत्ता गोभी स्टेक
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 06:54 PM (IST)
नारी डेस्क : अगर आप कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो यह Cabbage Steak रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। पत्ता गोभी से बनने वाली यह डिश बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है, साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाले सॉस और चीज़ इसे एक अलग ही स्वाद देते हैं। यह रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि इसे आप स्नैक या हल्के मील के रूप में भी एंजॉय कर सकते हैं।
Servings - 2

INGREDIENTS
पत्ता गोभी - 400 ग्राम
सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच
रेड चिली सॉस - 2 छोटे चम्मच
विनेगर - 2 छोटे चम्मच
ब्राउन शुगर - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 3/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छोटा चम्मच
तिल का तेल (सेसमी ऑयल) - 1 छोटा चम्मच
पानी - 2 बड़े चम्मच
मक्खन (बटर) - 2 बड़े चम्मच
लहसुन - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
मोज़रेला चीज़ - 40 ग्राम
चिली ऑयल - 1 छोटा चम्मच
हरी प्याज (स्प्रिंग अनियन) - 1 छोटा चम्मच
बनाने की विधि (PREPARATION)
1. सबसे पहले 400 ग्राम पत्ता गोभी को मोटे स्लाइस में काटकर अलग रख दें।
2. एक बाउल में सोया सॉस, रेड चिली सॉस, विनेगर, ब्राउन शुगर, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।
3. एक पैन में 1 छोटा चम्मच तिल का तेल गर्म करें और पत्ता गोभी के स्लाइस डालकर 2–3 मिनट तक पकाएं।
4. अब स्लाइस को पलटें, 2 बड़े चम्मच पानी डालें, ढक दें और 3–4 मिनट तक पकने दें।
5. गैस बंद करके पत्ता गोभी को अलग रख दें।
6. दूसरे पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन गर्म करें, उसमें लहसुन डालकर 30 सेकंड तक भूनें।
7. अब तैयार किया हुआ सॉस डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
8. फिर पत्ता गोभी के स्लाइस डालकर अच्छे से सॉस में कोट करें।
9. ऊपर से 40 ग्राम मोज़रेला चीज़ डालें, ढककर 2 मिनट तक पकाएं जब तक चीज़ पिघल न जाए।
10. ऊपर से चिली ऑयल डालें और हरी प्याज से गार्निश करें।
11. गरमा-गरम सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।

