गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बेटे को लेकर पहली बार बोले अर्जुन कपूर, पढ़िए क्या कहा?

punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 02:21 PM (IST)

बाॅलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्तें को लेकर आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अब एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की पहली शादी और उनके बेटे को लेकर अपनी राय रखी है।  एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा कि, मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। 
 

Wedding Bells Ringing: Arjun Kapoor And Malaika Arora Marriage to be a  Private Affair? | India.com

 

'मैं उस स्थिति में रहा चुका हूं'
अर्जुन ने कहा कि वह एक बीता हुआ कल है, और मैं उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।
 

'मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए'
अर्जुन ने कहा कि मैं कोशिश करता हूं और एक सम्मानजनक सीमा रखता हूं। मैं वही करता हूं जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको एक सीमा बनानी होगी।
 

तलाक के बाद अब दोनों के है नए पार्टनर-
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने एक लंबे समय के बाद साल 2017 में तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा अरहान खान  भी हैं। तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। तो वहीं, अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रेनिया के साथ रिलेशन में हैं। 
 

Netizens troll Arbaaz- Malaika's son Arhaan Khan; Call him a Girl | India  Forums

 

करियर-
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्‍द ही मोहित सूरी की फ‍िल्‍म एक विलेन- 2 में दिखाई देने वाले हैं। इस फ‍िल्‍म में उनके साथ तारा सुतारिया भी नज़र आएगी।इसके अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी भी हैं। 
 

फिल्म के बारे में किया यह खुलासा- 
इस पर अर्जुन कपूर ने कहा कि, मैं उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखूंगा। एक सीक्वेल करना, एक फ्रेंचाईज़ी करना और साथी कलाकारों के साथ काम करना एक बहुत बड़ा अवसर है। एक डायरेक्टर के नाते वो जॉन, मुझे, तारा, दिशा को साथ लेकर आए और साथ ही बेहतरीन संगीत भी लाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static