महंगे प्रोडक्‍ट नहीं, लंबे और खूबसूरत बालों के लिए लगाएं रोजमेरी Hair spray

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 06:17 PM (IST)

लड़कियों के लंबे और घने बाल उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा देते है। लेकिन गलत खान-पान और पोषक तत्वों की कमी के चलते बालों का टूटना और झड़ना आम बात है। इस समस्या को दूर करने के लिए महिलाएं महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। जिनका उन्हें कोई खास लाभ नहीं मिलता। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप रो़जमेरी हेयर स्प्रे तैयार कर सकती है। जो बालों का झड़ना कम करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

हेयर स्प्रे बनाने का तरीका

1 रोजमेरी हेयर स्प्रे बनाने के लिए पानी उबालें।
2 अब इसमें मेंहदी की पत्तियां डालें।
3 फिर धीमी आंच पर 10 मिनट तक उबलने दें।
4 अब आंच बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें।
5 अब इस पानी को छान लें और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
6 हेयर प्रॉब्लम को ध्यान में रखते हुए अन्य एसेंशियल ऑयल को भी इसमें मिक्स कर सकते हैं।

PunjabKesari

 

इस तरह करें इस्तेमाल

1आप इसे बालों की जड़ों में लगाएं।
2 हल्के हाथों से मसाज करें।
3 ध्यान रहे बाल धोने से कम से कम 1 घंटा पहले ऐसा करना है।

PunjabKesari

रोजमेरी हेयर स्प्रे के फायदे

1 हेयर स्प्रे इस्तेमाल करने से आपके बालों व स्कैल्प को कोई नुकसान नहीं होगा।
2 गर्मी में स्कैल्प में जलन और खुजली की समस्या है तो ऐसे में इस हेयर स्प्रे से आपको लाभ मिल सकता है।
3 यह बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। जिसके चलते बालों के रूट्स को मजबूती के साथ हेयर फॉल से लेकर गंजेपन जैसी समस्या दूर होती है।
4 यह बालों की ग्रोथ को बूस्टअप करने में मदद करता है। दरअसल, इसमें ऐसे कई कंपाउंड पाए जाते हैं जो बालों के रोम को ना केवल पोषित करते है  बल्कि बालों के विकास में भी सकारात्मक भूमिका निभाते हैं।

 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static