सफेद और झड़ते बालों से हैं परेशान? नहाने से 1 घंटा पहले दही में मिलाएं ये 3 चीजें
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 04:19 PM (IST)
नारी डेस्क : आजकल कम उम्र में बालों का सफेद होना, झड़ना और बेजान नजर आना एक आम समस्या बन गई है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और पोषण की कमी का असर सबसे पहले बालों पर दिखाई देता है। ऐसे में कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीके से बालों की देखभाल करना चाहते हैं, तो दही से बना एक आसान घरेलू हेयर पैक आपकी मदद कर सकता है।
ऐसे तैयार करें नेचुरल हेयर पैक
इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए
4 चम्मच ताजी दही
2 चम्मच मेहंदी पाउडर
1 चम्मच कलौंजी
2 लौंग
1 चम्मच हल्दी पाउडर

सबसे पहले कलौंजी और लौंग को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब एक लोहे के बर्तन में दही डालें और उसमें मेहंदी, हल्दी, कलौंजी और लौंग का पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं और करीब 45 मिनट से 1 घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
यें भी पढ़ें : खून गाढ़ा है तो डाइट में शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स, बेहतर रहेगा Blood Circulation
बालों को मिल सकते हैं ये फायदे
इस हेयर पैक में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री अपने-अपने गुणों के लिए जानी जाती हैं।
दही बालों और स्कैल्प को गहराई से मॉइश्चराइज करने में मदद करती है।
मेहंदी बालों को प्राकृतिक रंग और चमक देने में सहायक मानी जाती है।
कलौंजी और लौंग में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को स्वस्थ रखने और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
हल्दी में मौजूद गुण स्कैल्प को साफ रखने और उसकी देखभाल में सहायक माने जाते हैं।

इस्तेमाल से पहले रखें ये सावधानी
यह एक घरेलू नुस्खा है और इसका असर हर व्यक्ति के बालों और स्कैल्प की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। अगर आपको इनमें से किसी भी सामग्री से एलर्जी है, स्कैल्प पर संक्रमण है या कोई गंभीर हेयर प्रॉब्लम है, तो इस नुस्खे को अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ या हेयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही, पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना भी बेहतर रहेगा।

