मानसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? डॉक्टर ने बताए हेयर फॉल रोकने के आसान उपाय
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 04:57 PM (IST)
नारी डेस्क : आज के समय में बाल झड़ना एक आम समस्या बन गई है, लेकिन मानसून के मौसम में यह परेशानी कई लोगों के लिए और भी बढ़ जाती है। बारिश अपने साथ ठंडक और राहत तो लेकर आती है, लेकिन हवा में बढ़ी नमी, पसीना, स्कैल्प पर फंगल संक्रमण और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बालों की जड़ों को कमजोर कर सकती हैं, जिससे हेयर फॉल तेजी से बढ़ने लगता है। यही वजह है कि इन दिनों बड़ी संख्या में लोग बाल झड़ने की शिकायत लेकर डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। अगर आप भी मानसून में बढ़ते हेयर फॉल से परेशान हैं, तो जानिए इसके कारण और इससे बचाव के आसान और असरदार उपाय।
नमी और फंगल संक्रमण बनते हैं बड़ी वजह
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के मौसम में सिर की त्वचा लंबे समय तक नम रहती है, जिससे फंगल इंफेक्शन, खुजली, रूखापन और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। अगर इन समस्याओं पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।

केवल तेल लगाना काफी नहीं
विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ तेल लगाने से बाल झड़ने की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती।
इसके लिए खानपान और जीवनशैली में भी सुधार जरूरी है।
इन चीजों से रखें दूरी
मैदा और बेसन से बनी चीजें
ज्यादा खट्टी और मसालेदार चीजें
अत्यधिक चावल का सेवन
जंक फूड और तला-भुना भोजन।
यें भी पढ़ें : बरसात में स्किन हो सकती है खराब, भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां
डाइट में क्या शामिल करें?
हरी पत्तेदार सब्जियां
मौसमी फल
प्रोटीन युक्त भोजन
पर्याप्त पानी
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार।

लगातार बाल झड़ना इन बीमारियों का संकेत भी हो सकता है
अगर लंबे समय तक बाल लगातार झड़ रहे हैं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।
जैसे, विटामिन की कमी
थायराइड की समस्या
पोषण की कमी
स्कैल्प इंफेक्शन
ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह लेकर जरूरी जांच करानी चाहिए।
यें भी पढ़ें : प्रसाद नहीं, यहां भगवान को चढ़ाई जाती हैं घड़ियां! जानें इस अनोखी परंपरा का रहस्य
आयुर्वेद में कैसे किया जाता है इलाज?
आयुर्वेद में बाल झड़ने का उपचार केवल लक्षणों के आधार पर नहीं, बल्कि इसके मूल कारण को पहचानकर किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार भृंगराज, आंवला, त्रिफला, अश्वगंधा और चमेली जैसी औषधीय जड़ी-बूटियां बालों की सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती हैं। इनसे तैयार किए गए औषधीय तेल स्कैल्प को पोषण देने, बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी आयुर्वेदिक दवा या तेल का इस्तेमाल करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेना उचित रहता है, ताकि आपकी समस्या के अनुसार सही उपचार मिल सके।

कौन-सा तेल लगाना बेहतर?
नारियल का तेल
तिल का तेल
भृंगराज युक्त आयुर्वेदिक तेल
नियमित और सही तरीके से इनका उपयोग बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है।
नस्य चिकित्सा भी हो सकती है लाभकारी
कुछ विशेष परिस्थितियों में आयुर्वेद में Benefits of Nasya Therapy की जाती है, जिसमें औषधीय तेल नाक के माध्यम से दिया जाता है। इसका उद्देश्य औषधीय गुणों को सिर तक पहुंचाना होता है। यह उपचार केवल Under trained Ayurvedic medicine की देखरेख में ही कराया जाना चाहिए।
यें भी पढ़ें : Asthma के मरीज भूलकर भी न करें ये गलतियां, ये 6 चीजें बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानी
मानसून में बालों की देखभाल के आसान टिप्स
बालों को लंबे समय तक गीला न रखें।
हल्के हर्बल शैंपू से स्कैल्प साफ रखें।
सप्ताह में 1–2 बार तेल से हल्की मसाज करें।
संतुलित और पौष्टिक भोजन लें।
पर्याप्त नींद और तनाव पर नियंत्रण रखें।
लगातार हेयर फॉल होने पर विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

