खास मौके पर मीठे में बनाकर खाएं एप्पल रबड़ी

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2020 - 09:57 AM (IST)

मीठा अक्सर हर कोई बड़े शौंक से खाना पसंद करता है। ऐसे में रबड़ी तो हर किसी की पहली पसंद होती है। मगर आप इसे हमेशा एक ही स्टाइल की खाकर बोर हो गए है तो आप हम आपको एप्पल रबड़ी बनाना सिखाते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

सेब- 3/4 (छिले और कसा हुआ)
फुलक्रीम दूध- 3 कप
चीनी- 1/2 कप 
बादाम- 3 चम्मच (कटे हुए)
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर 25 मिनट तक मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए उबालें। 
2. अब इसमें सेब और चीनी मिलाएं। 
3. इसे 4-5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। 
4. अब बादाम और इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें। 
5. इस सर्विंग बाउल में निकाल कर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें। 
6. लीजिए आप एप्पल रबड़ी बन कर तैयार है।
7. इसे ठंडा- ठंडा सर्व कर खाने का मजा लें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static