30 प्लस होने के बाद भी यूं ही नहीं Anushka की स्किन ग्लोइंग, अपनाती हैं ये DIY टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2024 - 11:46 AM (IST)

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा  आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन उनकी स्किन देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसकी वजह ये है कि वो मेकअप का कम से कम इस्तेमाल करती हैं। अपनी स्किन का ख्याल  रखने के लिए वो DIY Skin Care करती हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है अनुष्का का सीक्रेट...

मेकअप करने से पहली करती हैं ये काम

चेहरे पर मेकअप अप्लाई करने से पहले एक्ट्रेस फेस मसाज लेना पसंद करती हैं। एक इवेंट के दौरान मेकअप से पहले फेस मसाज का वीडियो उन्होंने खुद शेयर भी किया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेस मसाज करना मेकअप की लाइफ को बढ़ा देता है। स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से नैचुरल ग्लो बढ़ता है। त्वचा पर ऑइल और पसीना कम आता है। इससे मेकअप देर तक फ्रेश रहता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

ऑइल पुलिंग

एक्ट्रेस सुबह के समय ऑयल पुलिंग करती हैं। इसके लिए वो तिल के तेल या नारियल का तेल इस्तेमाल करती है। जिन लोगों को नहीं पता बता दें, ऑयल पुलिंग में सुबह के समय खाली पेट मुंह में तेल भरकर कुछ देर के लिए उसे मुंह में चारों तरफ घुमाया जाता है। इसके बाद इस तेल का कुल्ला कर दिया जाता है। आप 4 से 5 मिनट तक इस प्रक्रिया को कर सकती हैं। इस प्रक्रिया को बोल-चाल की भाषा में तेल का कुल्ला या गरारे कहते हैं तो अंग्रेजी में इसे ऑइल पुलिंग टेक्नीक कहा जाता है। 

PunjabKesari

नीम पाउडर और गुलाब जल का फेस पैक

पिंपल, एक्ने और झाईयां जैसी समस्याओं से निजात पाने के ये लिए वो घरेलू फेस पैक पर भरोसा करती हैं। फेस पैक बनाने के लिए एक बर्तन में 1-2 चम्मच गुलाब जल, 1-2 चम्मच नीम का पाउडर, दूध और दही को डाल लें। इसके बाद इन सभी को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। फिर इस तैयार किए गए पेस्ट को अपनी गर्दन और चेहरे पर अच्छे से लगा लेना है। वहीं, जब ये सूख जाए तो इसे पानी से धो लें। अगर आप सप्ताह में ऐसे एक या दो बार करते हैं, तो इसका आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा मेकअप को लाइट रखना पसंद करती हैं। वो रेगुलर लाइफ में बस इन चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

-मस्कारा
-लिप बाम
-डियोड्रेंट

अपने नैचरल ग्लो को बनाए रखने के लिए अनुष्का मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी नियमित रूप से करती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static