Anurag Dobhal के एक्सीडेंट के बाद पत्नी Ritika Chauhan पहुंचीं अस्पताल

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 10:50 AM (IST)

नारी डेस्क: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, हाल ही में एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे तेज रफ्तार में कार चला रहे थे और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब अनुराग इंस्टाग्राम लाइव पर थे और हजारों लोग उन्हें देख रहे थे। हादसे के तुरंत बाद अनुराग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं।

पत्नी रितिका चौहान अस्पताल पहुंचीं

हादसे की खबर मिलते ही अनुराग की पत्नी रितिका चौहान अपने माता-पिता के साथ अस्पताल पहुंचीं। वहां उन्होंने अपने पति का हाल-चाल लिया और उनकी देखभाल की। अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि रितिका लगातार अस्पताल में मौजूद हैं और अनुराग के साथ रहकर उनकी मदद कर रही हैं।कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अनुराग और रितिका के बीच विवाद की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन इस मुश्किल समय में रितिका का अस्पताल पहुंचना और अनुराग का साथ देना देखकर फैंस को राहत मिली है।

PunjabKesari

रितिका ने फैंस से की अपील

रितिका चौहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को जानकारी दी कि हादसे में अनुराग को कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत हैं। उन्होंने लिखा कि अनुराग जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे। रितिका ने फैंस से यह भी अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनुराग के लिए प्रार्थना करें। उनका कहना है कि अनुराग डॉक्टरों की देखरेख में हैं और सब कुछ नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 बदलाव, तुरंत कराएं जांच

फैंस कर रहे हैं दुआ

इस खबर के सामने आने के बाद अनुराग डोभाल के फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कुछ फैंस अस्पताल भी पहुंचे और उनसे मिलने की कोशिश की। एक वायरल वीडियो में अनुराग अस्पताल के बेड पर मुस्कुराते हुए नजर आए, जिससे फैंस को थोड़ी राहत मिली।

हादसे से कुछ समय पहले अनुराग ने एक वीडियो में अपने परिवार पर मानसिक दबाव और टॉर्चर जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसी बीच यह हादसा हो जाने से मामला और चर्चा में आ गया है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static