शबाना आजमी के नाम एक और उपलब्धि, मिला  ''फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन'' पुरस्कार

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2024 - 11:18 AM (IST)

बॉलवुड की जानीमानी अभिनेत्री शबाना आजमी को‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन'खिताब से सम्मानित किया गया है। शबाना आजमी को महिलाओं के हक के लिए, उनके अधिकारों के लिए खड़े होने के लिए और भारतीय सिनेमा में अपने बेहतरीन योगदान के लिए ये सम्मान मिला है। अभिनेत्री वार्षिक यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (यूकेएएफएफ) में सिनेमा में अपने 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए लंदन में थीं।

PunjabKesari
सिनेमा में शबाना आजमी के  50 साल पूरे होने का जश्न भी इस इवेंट में मनाया किया गया। उन्होंने ये सम्मान पाकर कहा- मैं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह सिनेमा की शक्ति का प्रमाण है कि हम सीमाओं को पार करने और समाज पर सार्थक प्रभाव डालने में सक्षम हैं। 

PunjabKesari
 अभिनेत्री ने कहा-मुझे यह अवॉर्ड दिए जाने पर मैं आभारी हूं और सकारात्मक बदलाव का समर्थन करने के लिए अपनी आवाज एवं मंच का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

PunjabKesari
शबाना ने 1974 में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और जल्द ही समानांतर सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक बन गई थी। बीते किछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड का यह दौर अभिनेत्रियों के लिए बेहद अच्छा है। आज बॉलीवुड में महिलाओं के लिए कई अलग अलग तरह के किरदार लिखे जा रहे हैं.,अब अभिनेत्रियों के लिए उम्र की सीमा बाधा नहीं बनती है।

PunjabKesari

 अभिनेत्री ने हिंदी फिल्मों में तरह तरह के रोल अदा किये हैं, वह आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यों में भी समान रूप से जुडी रहतीं हैं। अमर अकबर एंथोनी, परवरिश, मैं आजाद हूं जैसी व्यावसायिक फिल्मों में अपने अभिनय के रंग भरकर शबाना आजमी ने दर्शकों के साथ-साथ आम दर्शकों के बीच भी अपनी पहुंच बनाए रखी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static