सीने में दर्द के बाद अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती, पहले से बेहतर है Versatile actor की तबीयत
punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 01:27 PM (IST)

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके चलते अस्पताल ले जाना पड़ा। एक्टर की हेल्थ अपडेट के मुताबिक उनकी हालत अब स्थिर है और वह पहले से काफी बेहतर हैं।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 66 वर्षीय अभिनेता को वीरवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) अजय स्वरूप ने कहा कि अभिनेता को सीने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि कपूर की हालत वर्तमान में स्थिर है और उसमें सुधार के लक्षण हैं।''
बुलेटिन में यह भी कहा कि कपूर को हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है और वह डॉ. सुशांत वट्टल की देखरेख में हैं। वहीं मैनेजर सचिन ने बताया कि- ''अन्नू कपूर को चेस्ट कंजेशन हुआ था। इसी के कारण उन्हें सीने में दर्द की दिक्कत थी। फिलहाल उन्हें अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। वह पहले से ठीक हैं और सभी से बात भी कर रहे हैं।
फैंस अन्नू कपूर की सलामती की दुआएं कर रहे हैं। अन्नू कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी एक्टिंग की छाप हर जगह छोड़ी है। अन्नू कपूर ने अपने करियर में छोटे और बड़े रोल किए हैं। याद हो कि कुछ दिन पहले वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए थे। उनके अकाउंट से करीब 4 लाख रुपये चोरी हो गए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
बालासोर ट्रेन हादसा: बाइडन ने रेल हादसे पर जताया दुख, बोले-पूरा अमेरिका भारतीयों के दुख में उनके साथ

Recommended News

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

अमेरिकाः राष्ट्रपति बाइडेन ने ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर किए हस्ताक्षर

राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर रवाना, 7 से 9 जून तक सर्बिया रहेगी

बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाए गए Shakeel Ahmed Khan