अनीता हसनंदानी ने दिखाई बेटे की पहली झलक, शेयर किया मजेदार वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Feb 25, 2021 - 11:15 AM (IST)

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी 9 फरवरी को एक बेटे की मां बनी हैं। बेटे के जन्म की गुड न्यूज अनीता के पति रोहित रेड्डी ने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं फैंस भी एक्ट्रेस के बेटे की झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब लगता है उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। अनीता हसनंदानी ने अपने बेटे झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की जिसमें उनका बेटा आरव अपनी मां की गोद में दिखाई दे रहा है।

PunjabKesari

अनीता ने यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। वीडियो में देख सकते हैं कि अनीता के बेबी बंप पर एक बम बना हुआ है। रोहित उस बम को आग लगाते हैं और जैसे ही वह फटता है तो आरव सामने दिखाई देता है। 

वीडियो की शेयर 

इस वीडियो के साथ ही अनीता ने कैप्शन में लिखा, 'और हमारा बच्चा आरव आ गया।' फैंस को एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी पंसद आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

आपको बता दें  भारती ने अनीता और रोहित के बेटे के नाम का खुलासा किया था। दरअसल, भारती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें एक गिफ्ट हैंपर दिखाई दे रहा था जिसे भारती ने अनीता और रोहित को भेजा था। हैंपर के साथ एक कार्ड में आरव लिखा हुआ था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static