"ये लोग तो पूरे कपड़े उतार देते हैं..." अब रणवीर सिंह को लेकर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने दे दिया बड़ा बयान
punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 01:22 PM (IST)

नारी डेस्क: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज को लगता है खबरों में बनने का बेहद शोक है, तभी तो वह आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा कह देते हैं जो चर्चा में बन जाता है। लड़कियों को टारगेट करने के बाद अब उनके निशाने में बॉलीवुड आ गया है। महाराज जी कका कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों में बहू और बेटियों को अशोभनीय कपड़ों में दिखाकर समाज में गलत संदेश फैलाया जा रहा है।
कुछ दिन पहले अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया था। उनके बयान के खिलाफ कई विरोध - प्रदर्शन किए गए। हालांकि अनिरुद्धाचार्य जी का कहना है कि उनका अधूरा वीडियो दिखाया गया है। उनका कहना है कि 6 मिनट के वीडियो में मात्र 30 सेकेंड का हिस्सा वायरल किया जा रहा जिसमें अधूरी बातें हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी बात को संदर्भ के साथ समझने की जरूरत है।
एक चैनेल के साथ बातचीत में अनिरुद्धाचार्य ने अभिनेता रणवीर सिंह पर भी निशाना साधा। उन्हाेंने अपनी सफाई में कहा- पूरी वीडिये देखें, तो मेरी बात स्पष्ट होगी, मैंने पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए कहा कि चरित्रवान बनें। गांव की भाषा मे जो भी मैंने कहा उसका मतलब चरित्रहीनता से है.’ अनिरुद्धाचार्य ने अपने विवादित बयानों के सवाल पर कहा- ‘बॉलीवुड ने क्या भगवान श्रीकृष्ण का अनादर नहीं किया.’।
महाराज जी ने कहा- बॉलीवुड के स्टार क्यों पान-मसाला गुटखा का प्रचार करते हैं। सरकार को इन चीजों पर बैन लगाना चाहिए, गुटखे प्रचार के लिए कोई नहीं रोकेगा, लेकिन जो मैंने बोला उसके लिए बोलेंगे। उन्होंने कहा- यह मुद्दा सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है। पुरुषों का निर्वस्त्र होना भी गलत है। एक अभिनेता ने पूरे कपड़े उतारकर फोटोशूट करवाया था। शायद रणवीर सिंह उनका नाम है। मुझे पक्का याद नहीं पर उस वक्त भी मैंने यही कहा था कि यह ठीक नहीं है।'