अंबानी की बहू के शाही Bridal Looks, अपनी शादी में असली सोने के लहंगे में सजी दुल्हन राधिका

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 12:13 PM (IST)

अनंत अंबानी की न्यूली वेड वाइफ राधिका ने हर बार अपने  स्टाइल से फैशन गोल्स सेट किए हैं। वह अच्छे से जानती है कब क्या और कैसे वियर करना है। अंबानी परिवार की बहू ने अपनी शादी में बेहद ही शानदार लुक कैरी किया, जिसमें उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उनके एक नहीं दो ब्राइडल लुक सामने आया है जो बेहद ही कमाल के हैं।

PunjabKesari
सबसे पहले बात करते हैं दुल्हनिया के पहले लुक की जिसमें वह  गुजराती ब्राइडल बन कर छा गई। अपने सास नीता अंबानी की तरह राधिका ने भी डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला पर भरोसा किया। इस ब्राइडल आउटफिट को  गुजराती परंपरा की 'पानेतर' की तरह ही तैयार किया गया था, जिसमें दुल्हन के लिबास के लिए सफेद और लाल रंग का इस्तेमाल होता है।

PunjabKesari

दुल्हनिया के लहंगे पर जहां आइवरी जरदोजी कट-वर्क किया गया था तो वहीं  5 मीटर मैचिंग वेल इसके शान बढ़ाने का काम कर रही थी। साथ में टिशू शोल्डर दुपट्टा भी ऐड किया गया था। लहंगे पर कारीगरी नक्शी, सादी और जरदोजी वर्क किया गया था, वहीं हाथ से कढ़ाई करके बूटियां बनाई हैं। जिन्हें स्टोन, सेक्विन, तांबा टिक्की और छोड़े लाल रेशम के टच के साथ फाइनल किया है।

PunjabKesari

इस शानदार लहंगे के साथ राधिका ने फुल एम्ब्राइडरी वाले रेड शोल्डर दुपट्टा हाथ पर टक किया था, जाे उनके लुक को रॉयल बनाने का काम कर रहा था। दुल्हनिया के गहने भी बेहद ही कमाल के थे। राधिका ने हीरों का पांच लेयर वाला रानी हार पहना था जिस पर अलग-अलग साइज के पेंडेंट और पन्ने लगे थे। गले में पहने हैवी हार के साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका और हाथ फूल से अपनी शोभा बढ़ाई थी। साथ में रेड और वाइट चूड़ियां पहनी और बीच में कंगन पहन वह पूरी गुजराती ब्राइड बनी थी। 

PunjabKesari
अब बात करते हैं राधिका के विदाई लुक की जिसमें वह सोने सी सजी नजर आईं। अंबानी परिवार की छोटी बहू ने  विदाई सेरेमनी के दौरान मनीष मल्होत्रा का रेड कलर का असली सोने के धागों से बना लहंगा पहना था। उनका ये लहंगा मल्टी पैनल वाला बनारसी ब्रोकेड का था, जिस पर सनसेट के दौरान दिखने वाले रंगों को कैद करने की कोशिश की गई। यह कभी रोशनी में सुर्ख लाल रंग दिखेगा, कभी नारंगी, तो कभी पीला।

PunjabKesari
हाई नेक और फुल स्लीव्स के ब्लाउज पर असली सोने के तारों से पारंपरिक कारचोबी एम्ब्रॉइडरी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसकी कारीगरी 19 वीं सदी के गुजरात में मशहूर स्टिच से प्रेरित थी। उन्होंने अपने इस लुक में मैचिंग बनारसी ब्रोकेड दुपट्टा पेयर किया था, जिसके साथ रेड और गोल्डन की वेल को टीमअप किया गया। 

PunjabKesari

लहंगे की चोली को बैकलेस रखते हुए दोनों साइड को सेम फैब्रिक से तैयार तीन पट्टियों से जोड़ा गया था। इस पर भी गोल्ड वर्क किया गया था। सोने से सजे इस लहंगे के साथ दुल्हन ने  गले में कुंदन के बेस और पोल्की से सजा चोकर नेकलेस पहना था। वहीं डायमंड एंड एम्रल्ड से तैयार बेहद महंगा हार भी काफी ध्यान खींच रहा था। बताया जा रहा है ये लॉन्ग नेकपीस उनकी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट ने भी अपनी शादी में पहना था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static