इतना पैसा होने के बावजूद इस बीमारी से जूझ रहे Anant Ambani, परिवार बना सबसे बड़ा सहारा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 07:12 PM (IST)

नारी डेस्क : Mukesh और Nita Ambani के सबसे छोटे बेटे Anant Ambani का बचपन कई तरह की health Issues से गुजरा है शायद इसी लिए वह दूसरों का दुख भी समझते हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल के एक 16 साल के इकबाल शेख की तकलीफ समझ रहे हैं और उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले पहुंचे हैं। लेकिन यहां बात हम अनंत की करेंगे जिन्हें पैसे की कोई कमी नहीं लेकिन बावजूद इसके उनकी जिंदगी कभी फूलों की सेज नहीं रही। बचपन से ही वो मल्टीपल health Problem से गिरे रहे हैं लेकिन अनंत ने बहुत सब्र और हिम्मत के साथ ये सब झेला।

PunjabKesari

एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी हेल्थ जर्नी के बारे में बताया था कि उन्होंने कई हैल्थ इश्यूज फेस की, लोगों की बातें भी सुनी लेकिन मेरे माता पिता ने मुझे कभी फील नहीं होने दिया कि मैं बीमार हूं। राधिका से भी मुझे भरपूर सपोर्ट मिला है। ये सब जानते हैं कि अनंत अंबानी का वजन काफी ज्यादा है वो बचपन से ही ओबेसिटी के शिकार रहे हैं जिसका बड़ा कारण अस्थमा रहा है! अस्थमा को control रखने के लिए उन्हें जो दवाई दी जाती थी उसके Side Effects के चलते Anant का वजन बढ़ता चला गया।

यें भी पढ़ें : Sohail Khan को हुई ये गंभीर बीमारी, अचानक घटते वजन पर एक्टर ने बताया असली कारण

नीता अंबानी ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि अनंत को अस्थमा की वजह से वजन घटाने में काफी मुश्किल हुई। उनकी वेट लॉस और हेल्थ जर्नी आसान नहीं रही लेकिन परिवार के सपोर्ट की बदौलत वो इन चुनौतियों से डटकर लड़ पाएं। Anant ने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा सिखाया कि हिम्मत मत हारो, हमेशा लड़ते रहो। लोग तुमसे ज्यादा दर्द में हैं इसलिए मैं भगवान का हर चीज के लिए शुक्रगुजार हूं मैंने कभी दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं दिया है। गॉसिप करना लोगों का काम है।

PunjabKesari

जानवरों से प्यार और सेवा करना भी मैंने मां से ही सिखा।मैं बचपन से ही इनसे लगाव रखता था और जब मैंने वंतारा प्रोजेक्ट की शुरूआत की तो पापा ने कहा अगर आप सेवा करने चाहते हैं तो इसे बिजनेस से ना जोड़ना।  अनंत अंबानी को अक्सर दान पुण्य के काम करते देखा जाता है। वह Down to earth नेचर के हैं जो लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं । आपको उनकी पर्सनेलिटी कैसी लगती है हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static